फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन का बेटा ही नहीं ये 6 स्टारकिड रहे फ्लॉप, एक ने तो गर्लफ्रेंड पर लगाया था काला जादू का आरोप

Mon, 29 Jul 2019 12:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
aaya babbar, mimoh chakraborty, mustafa - फोटो : social media
मिथुन चक्रवर्ती जहां अपने वक्त में सुपरहिट एक्टर रहे हैं वहीं उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती के बारे में कम ही लोगों को पता है। मिमोह का पूरा नाम महाअक्षय चक्रवर्ती है। उन्होंने साल 2008 में फिल्म जिम्मी से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वो द मर्डरर, हॉन्टेड, लूट और रॉकी जैसी फिल्में कीं लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। मिथुन से बिल्कुल उलट मिमोह का करियर इसके बाद उस ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड रहे हैं जिनका करियर फिल्मों में आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन

2 of 7
adhyayan suman - फोटो : social media
एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी बॉलीवुड में बड़े फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने साल 2008 में फिल्म हाल ए दिल से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन बहुत जल्द ही वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। अध्ययन सुमन अपनी फिल्मों से ज्यादा कंगना रनौत से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। जब उनका ब्रेकअप हुआ तो दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए। अध्ययन सुमन ने तो यहां तक कह दिया था कि कंगना ने उन पर काला जादू किया था जिसकी वजह से वह उनके बहकावे में आ गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
mustafa - फोटो : social media
जाने माने डायरेक्टर अब्बास-मस्तान ने वैसे तो कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन उनके निर्देशन में बनी एक फिल्म को देखने के लिए महज एक दर्शक पहुंचा था। अब्बास ने मशीन फिल्म से अपने बेटे मुस्तफा को लॉन्च किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी थीं। बॉलीवुड के कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स को स्टार बनाने वाले अब्बास ने ये कभी नहीं नहीं सोचा होगा कि जब वो अपने बेटे को लॉन्च करेंगे तो उनकी फिल्म इतनी बडी फ्लॉप साबित होगी। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को देखने मुंबई के जुहू स्थित एक पीवीआर में केवल एक शख्स पहुंचा था। जिसके चलते शो को कैंसिल करना पड़ा था।

4 of 7
jackky bhagnani - फोटो : social media
प्रोड्यूसर वासु भागनानी के बेटे जैकी भागनानी ने साल 2009 में फिल्म कल किसने देखा से बॉलीवुड में दस्तक दी थी लेकिन कोई फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'वास्ता' में एक बार फिर नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 7
sohail khan - फोटो : file photo
अब बात करेंगे बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की। सोहेल ने साल 2002 में फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन आज भी उनके फिल्मी करियर में एक भी हिट फिल्म नहीं है। फिलहाल सोहेल बड़े पर्दे से दूर हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Aarya Babbar - फोटो : file photo
एक्टर राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर को पहली बार साल 2002 में फिल्म अबके बरस में देखा गया था लेकिन इन 16 सालों में उनके खाते में एक भी हिट फिल्म नहीं गिरी। कुछ ही फिल्मों में लीड रोल करने बाद वह साइड किरदारों में नजर आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tusshar kapoor - फोटो : social media
आखिर में बात करेंगे एक्टर तुषार कपूर की। साल 2001 में सुपरहिट फिल्म मुझे कुछ कहना है से फिल्मों में एंट्री करने वाले तुषार ने इन 17 सालों में कई फिल्मों में साइड रोल ही किए है। फिल्म गोलमाल की सीरीज में ही उनकी एक्टिंग को सराहा गया है बाकि की फिल्मों में उनकी एक्टिंग को लोगों ने नापसंद ही किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें