फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
इन चीजों को 13 महीनों तक नहीं लगाया हाथ
फरहान अख्तर ने न सिर्फ कड़ी ट्रेनिंग की, बल्कि इस दौरान उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट को भी फॉलो किया। 13 महीनों तक अभिनेता ने रोटी से लेकर ब्रेड, चावल तक को हाथ नहीं लगाया, साथ ही वह अल्कोहल से भी पूरी तरह दूर रहे। इस दौरान उन्हें संतुलित खाना दिया जाता था, जिसमें सोडियम बहुत कम होने के साथ ही कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट की बैलेंस्ड मात्रा होती थी। दिन में फरहान को तीन से चार घंटो के अंतराल पर छह से सात बार खाना पड़ता था। फिलहाल अभिनेता ने जो मेहनत की उसका रिजल्ट भी सभी को फिल्म में देखने को मिला।