फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milind Soman: मिलिंद सोमन ने साझा की थी न्यूड तस्वीर, अब बोले- मेरे ख्याल से यह भारतीय संस्कृति है

Thu, 11 Feb 2021 02:25 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते दिनों अपने जन्मदिन पर निर्वस्त्र तस्वीर साझा कर विवादों में घिरे मिलिंद सोमन ने अब इसपर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने हर तरह से अपने विवादित पोस्ट को सही ठहराने की कोशिश की है। उन्होंने इस पोस्ट को गलत बताने वाले लोगों के नजरिये पर सवाल उठाया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम
मिलिंद ने कहा कि यह तस्वीर उनकी पत्नी अंकिता ने खींची थी और इसमें कुछ गलत नहीं है। भारतीय परंपरा के हिसाब से उनकी इस तस्वीर में कुछ गलत नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम
मिलिंद कहते हैं कि भारतीय परंपरा विशाल, विविध और समावेशी है। मैंने कई स्थानों की यात्रा की है, लोगों के साथ बातें की हैं, अलग अलग राज्यों के अलग अलग क्षेत्रों के लोगों से बातें की हैं और इन सबकी संस्कृति में विविधता है।

 

4 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम
दिक्कत यह है कि लोगों यह मानने लगते हैं कि जो कुछ भी मैं और मेरा परिवार कर रहे हैं वो अच्छी संस्कृति है, लेकिन जो दूसरे कर रहे हैं वो अमेरिकी संस्कृति है। ऐसे लोगों से मैं कहना चाहूंगा कि अमेरिका में निर्वस्त्र रहना गैर कानूनी है।
 
विज्ञापन

5 of 6
milind soman - फोटो : Social Media
मिलिंद ने कहा कि वहीं अपने देश के कई हिस्सों में यह गैर कानूनी नहीं है। अपने तर्कों को अपनी तस्वीर से जोड़ते हुए मिलिंद ने कहा कि मुझे लगता है यह भारतीय संस्कृति है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning
उन्होंने कहा कि अगर इंस्टाग्राम को मेरी तस्वीर से कोई समस्या होती तो उनकी ओर से कार्रवाई की जाती। इंस्टाग्राम के भी अपने नियम कानून होते हैं। मैं यही मानता हूं कि समाज ऐसा ही है जहां हर किसी का एक नजरिया होता है, लेकिन उससे किसी को फर्क नहीं पड़ना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें