फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी करने पर पहली बार बोले मिलिंद सोमन, कहा- 'पहले से पता था लेकिन...'

Tue, 24 Jul 2018 03:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिलिंद सोमन
दो महीने पहले 22 अप्रैल को मिलिंद सोमन ने अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर से शादी की थी। दोनों ने जब एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था तभी से उनके उम्र के फासले को लेकर चर्चा होने लगी थी । मिलिंद और अंकिता की उम्र में 26 साल का फासला है । लेकिन ट्रोलर्स की बातों से मिलिंद और अंकिता कभी परेशान नहीं हुए ।
विज्ञापन

2 of 4
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में 52 के मिलिंद ने अपनी शादी और पत्नी से उम्र के फासले को लेकर बात की । मिलिंद ने कहा, 'शादी के बाद ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि कुछ बदल गया है । हमारे बीच सब वैसा ही है । हमें पहले से पता था कि क्या करना है ।' 

विज्ञापन

3 of 4
मिलिंद सोमन
बता दें कि अलीबाग में शादी के बाद 12 जुलाई को स्पेन में भी दोनों ने शादी की थी । अपने उम्र के फासले को लेकर मिलिंद कहते हैं, 'इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है । उम्र हमारे लिए मायने नहीं रखती ।' हाल ही में इस कपल ने शादी के बाद पहला फोटोशूट करवाया है ।
विज्ञापन

4 of 4
मिलिंद सोमन
अंकिता और मिलिंद के लिए यह एक स्पेशल अनुभव था । मिलिंद कहते हैं, 'हमें एक-दूसरे के साथ काम करना अच्छा लगता है । चाहे वो कोई भी फील्ड हो । इस फोटोशूट को भी हमने स्पेशल बनाने की कोशिश की ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें