फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूड के बाद अब शर्टलेस हुए मिलिंद सोमन, इस बार पत्नी के साथ साझा की तस्वीर

Fri, 06 Nov 2020 05:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर - फोटो : फाइल
मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा में चर्चा में रहते हैं। 4 नवंबर को उन्होंने अपना 55वां जन्मदिन मनाया था और इस मौके पर उन्होंने अपनी न्यूड तस्वीर भी साझा की थी। कुछ लोगों ने इस तस्वीर को पसंद किया जबकि कुछ ने इस पर आपत्ति जताई। हालांकि मिलिंद को ट्रोलर्स से कभी फर्क नहीं पड़ता। इस बार मिलिंद ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है जो इंटरनेट पर आग लगा रही है। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी पत्नी भी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर - फोटो : Instagram
मिलिंद सोमन ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इस तस्वीर वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वहीं मिलिंद के साथ उनकी पत्नी अंकिता कंवर भी दिख रही हैं। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते रहे हैं। मिलिंद ने इस सेल्फी को संमुद्र किनारे शूट किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस पर एक खूबसूरत कैप्शन लिखते हुए प्रकृति की तारीफ की है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर - फोटो : Instagram
मिलिंद सोमन इन दिनों गोवा में पत्नी अंकिता के साथ समय बिता रहे हैं। अपना जन्मदिन भी मिलिंद ने वहीं सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर अंकिता ने मिलिंद के लिए कई सरप्राइज भी दिए थे। इसका जिक्र खुद मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में किया है। 
 

4 of 5
पत्नी अंकिता के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindushasoman
मिलिंद से 25 साल छोटी हैं अंकिता
मिलिंद सोमन उम्र में अंकिता कंवर से 25 साल बड़े हैं।  उन्होंने 22 अप्रैल 2018 को अंकिता संग शादी रचा ली थी। दोनों की शादी भी काफी लाइम लाइट में रही थी। मिलिंद ने एक फैशन शो के दौरान अंकिता को लोगों के सामने इंट्रोड्यूस किया था। मिलिंद और अंकिता ने शादी से पहले कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : फाइल
मिलिंद ने टेलीविजन पर सिंगर अलीशा चिनॉय के गाने 'मेड इन इंडिया' से कदम रखा था। इस वीडियो को देख सभी लोग मिलिंद के दीवाने हो गए थे। इसके बाद लगातार मिलिंद कई वीडियो, धारावाहिक और फिल्मों में नजर आए।

माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन को ऑफर हुआ था ‘हम साथ साथ हैं’ में ये किरदार, जानें किस वजह से ठुकराया

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें