मिलिंद सोमन की मां और पत्नी
- फोटो : Social Media
मिलिंद सोमन की मां भी फिटनेस के मामले में अपने बेटे की ही तरह हैं। मिलिंद की मां उषा सोमन 81 साल की उम्र में भी बेटे के साथ बराबरी से वर्कआउट करती हैं। इस बात की जानकारी खुद मिलिंद ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपना और मां का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों मां बेटे एक साथ स्किपिंग करते हुए दिखाई दै रहे हैं।