फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बैठे-बैठे बोर हो रही थीं अरबाज की गर्लफ्रेंड, चुपके से आईं और कर दी एक्टर की शेविंग, वीडियो वायरल

Wed, 22 Apr 2020 03:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arbaaz Khan Girlfriend Giorgia Andriani - फोटो : इंस्टाग्राम

लॉकडाउन के बीच अरबाज खान (Arbaaz Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया (Giorgia Andriani) उनकी शेविंग करती दिख रही हैं। इस वीडियो को जॉर्जिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

विज्ञापन

2 of 5
Arbaaz Khan Girlfriend Giorgia Andriani - फोटो : इंस्टाग्राम
जॉर्जिया ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "नाई बनें या एक जंगली बनें? क्या कहते हैं?" इसमें दोनों काफी मस्ती के मूड में हैं। अरबाज खान बालकनी में बैठे हैं और जॉर्जिया आती हैं और उनका शेव करती हैं। बाद में अरबाज उन्हें थम्ब दिखाकर शाबासी भी दे रहे हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Arbaaz Khan Girlfriend Giorgia Andriani - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो की शुरुआत में 'बोर्ड इन अ हाउस' गाना सुनाई दे रहा है और जॉर्जिया बॉल से खेलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को 51 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अरबाज खान सलमान खान की 'दबंग 3' में उनके साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट हुई थी।
 

4 of 5
Arbaaz Khan and georgia andriani - फोटो : file photo
बता दें कि जॉर्जिया एक इटैलियन मॉडल हैं। खास बात ये है अरबाज का पूरा परिवार जॉर्जिया के बारे में जानता है। अरबाज और मलाइका का दो साल पहले ही तलाक हुआ है। अरबाज खान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arbaaz Khan - फोटो : Social Media

दिलचस्प बात है कि अरबाज से जॉर्जिया उम्र में 22 साल छोटी हैं। अरबाज 52 के हैं जबकि जॉर्जिया 30 साल की हैं। अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें