फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिंद सोमन की मां भी नहीं हैं फिटनेस में उनसे पीछे, 81 साल की उम्र में 28 साल की बहू संग किया वर्कआउट

Sun, 05 Apr 2020 11:39 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन की मां और पत्नी - फोटो : Social Media
मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन कितने फिटनेस फ्रीक हैं ये तो सभी जानते हैं। 90 के दशक में मिलिंद फैन्स के दिलों पर राज करते थे। आज 53 साल की उम्र में भी उन्होंने खुद को उसी तरह से फिट रखा हुआ है। उन्हें देख अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि उनकी उम्र इतनी होगी। मिलिंद आज भी कई लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। वैसे सिर्फ मिलिंद ही नहीं, उनके परिवार की एक और सदस्य हैं जो फिटनेस के मामले में मिलिंद से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन की मां और पत्नी - फोटो : Social Media
हम बात कर रहे हैं अभिनेता मिलिंद सोमन की मां उषा के बारे में। जी हां! मिलिंद सोमन की मां भी फिटनेस में उनसे जरा भी कम नहीं हैं। 81 साल की उम्र में मिलिंद की मां अपनी 28 साल की बहु को वर्कआउट में कड़ी टक्कर दे रही हैं। इसकी बानगी देखने को मिली सोशल मीडिया पर। जहां मिलिंद की मां उषा अपनी बहू अंकिता कंवर के साथ वर्कआउट कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद सोमन की मां और पत्नी - फोटो : Social Media
दरअसल अभिनेता मिलिंद सोमन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मिलिंद की मां उनकी पत्नी अंकिता के साथ घर की छत पर लंगड़ी करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में जिस तरह से मिलिंद की मां उषा सोमन लंगड़ी करते दिखाई दे रही हैं, उसे देख कोई नहीं कह सकता कि वो 81 साल की होंगी। इस वीडियो के साथ कैप्शन में मिलिंद ने लिखा है, '28 और 81। हर उम्र में फिट रहो।'
 

4 of 5
milind soman - फोटो : social media
ये वीडियो अपलोड होने के बाद से है सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मिकिंड कि फैन्स उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ इस वीडियो में मिलिंद की मां की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस वीडियो पर सिर्फ मिलिंद के फैन्स ही नहीं बल्कि उनके इंडस्ट्री के दोस्त भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी लोग मिलिंद की मां उषा सोमन की खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद सोमन और अंकिता - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मिलिंद सोमन इससे पहले भी कई वीडियोज अपलोड कर चुके हैं। उनके वीडियोज को फैन्स काफी पसंद करते हैं। बता दें कि इन दिनों लॉकडाउन की वजह से कोई भी घर से नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में मिलिंद भी घर पर ही पत्नी और मां के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में मिलिंद ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनकी पत्नी अंकिता उनके बालों में तेल लगा रही थीं। दोनों की ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें