फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बनने को तैयार हैं 52 साल के मिलिंद सोमन, हल्दी की रस्म में मां और मंगेतर के साथ खूब नाचे

Sat, 21 Apr 2018 03:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मिलिंद सोमन
आज यानी 21 अप्रैल को मिलिंद सोमन अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर से सात फेरे लेंगे । अलीबाग में जोर-शोर से शादी की तैयारियां हो रही हैं । वेन्यू से मेहंदी और हल्दी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। पूरे वेन्यू को फूलों और लाइट से सजाया गया है । 
विज्ञापन

2 of 6
मिलिंद सोमन
मिलिंद और अंकिता की हल्दी की रस्म भी पूरी हो चुकी है । पीले कलर के लहंगे में अंकिता और सफेद रंग के कुर्ते में मिलिंद डांस करते दिखे । मिलिंद की मां भी अपनी बहू के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं । वहीं मेहंदी की एक फोटो सामने आई है । 
विज्ञापन

3 of 6
मिलिंद सोमन
कुछ दिन पहले ही मिलिंद सोमन और उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर की ब्रेकअप की खबरें आई थीं । लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया पर मिलिंद और अंकिता ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर ऐसी अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। 

4 of 6
मिलिंद सोमन
मिलिंद और अंकिता ने कुछ दिनों पहले ही सगाई की थी । अब वो शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं । अंकिता और मिलिंद की उम्र में करीब 20 साल का फर्क है । इस वजह से मिलिंद को यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया ।
विज्ञापन

5 of 6
मिलिंद सोमन
वेन्यू की तस्वीरें देख लग रहा है कि मिलिंद बेहद रॉयल तरीके से शादी करने जा रहे हैं । एंट्री गेट को फूलों से सजाया गया है । यह मिलिंद की दूसरी शादी है । इससे पहले साल 2006 में उन्होंने अपनी फ्रेंच को-स्टार मैलेन जाम्पनोई से शादी कर ली थी। इन दोनों का साल 2009 में तलाक हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिलिंद सोमन
इसके बाद मिलिंद एक्टर सहाना गोस्वामी को डेट करने लगे।  सहाना मिलिंद से 21 साल छोटी थीं। सहाना के साथ उनका रिलेशन 4 साल तक रहा। अब 52 की उम्र में मिलिंद को अपना सच्चा प्यार मिल चुका है । मिलिंद और अंकिता पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें