फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ठीक होने के बाद मिलिंद सोमन की लोगों को नसीहत, बोले - 'स्वास्थ्य है तो सब कुछ है'

Sat, 24 Apr 2021 07:20 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning

कोरोना महामारी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही देखने को मिल रहा है। कई बड़ी और नामचीन हस्तियां भी इस महामारी की चपेट में आ चुकी हैं। वहीं कई फिल्मी सितारे भी बीते दिनों इसकी जद में आ गए थे। उन्हीं में से एक हैं मशहूर अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन। मिलिंद सोमन कुछ दिन पहले ही कोरोना को मात देकर वापस अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं। हाल ही में मिलिंद ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को एक नसीहत दी है जो इन दिनों खूब चर्चा में है।

विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मिलिंद सोमन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वह किसी गंभीर सोच में डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं मिलिंद ने तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा है जिससे यह साफ हो गया है कि कोरोना महामारी का उनपर मानसिक रूप से गहरा प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा मिलिंद ने पोस्ट के माध्यम से यह भी बताया कि इस संक्रमण की वजह से उन्होंने अपने एक बेहद खास मित्र को खो दिया है। जिसके बाद उन्होंने लोगों से घर में ही सुरक्षित रहने की अपील की है।

विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

मिलिंद ने लिखा, 'बीते दिन मेरे एक दोस्त का कोरोना के चलते निधन हो गया जिसकी उम्र महज 40 वर्ष ही रही होगी। यह मेरे लिए काफी शॉकिंग था।' मिलिंद आगे लिखते हैं, 'कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं इतना फिट हूं फिर भी मुझे कोरोना हो गया। मैं कहता हूं यदि आपकी फिटनेस और हेल्थ अच्छी है तो ये आपको वायरस से डील करने में मदद करती है लेकिन आपको इंफेक्शन से नहीं बचाती।'
 

4 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे मिलिंद लिखते हैं, 'लोग मुझसे अक्सर कहते हैं कि मैं स्वास्थ्य के बारे में इतनी बातें करता हूं जबकि कुछ लोगों के पास खाने के लिए भोजन तक नहीं है। मेरा मानना है कि यदि आपके पास स्वास्थ्य नहीं है तो और कुछ भी बहुत मायने नहीं रखता है। स्वस्थ रहने के लिए आपको जागरूक होने की आवश्यकता है। मेरी अपील है घर पर रहें और सुरक्षित रहें। ओम शांति'
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद सोमन की मां और पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मिलिंद सोमन की उम्र 55 साल है बावजूद इसके वह फिटनेस के मामले में आज भी नौजवानों को कड़ी टक्कर देते हैं। यूं भी कहा जा सकता है मिलिंद सबसे पहले उनकी फिटनेस के लिए ही जाने जाते हैं। मिलिंद अक्सर सोशल मीडिया पर भी ज्यादातर अपने वर्कआउट वीडियोज ही शेयर करते हैं। बता दें कि केवल मिलिंद ही नहीं उनकी मां और पत्नी भी उनकी ही तरह फिटनेस फ्रीक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें