फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: अंकिता का बोल्ड अंदाज और जन्नत गर्ल की अदाओं ने धड़काया दिल, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Sat, 05 Nov 2022 08:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अंकिता लोखंडे, सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
तकनीक ने आज फैंस और उनके फेवरेट सितारों के बीच की दूरियां काफी कम कर दी हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स अक्सर  खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों संग साझा करते हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं.... 
Pawan Singh: एलन मस्क ने ट्वीट किया पवन सिंह का गाना 'लगावेलू जब लिपिस्टिक'? मामला कुछ और ही निकला
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग से घर-घर में पहचान बनाई है। टीवी इंडस्ट्री का वह बड़ा नाम हैं। टीवी के अलवा वह बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं।  शनिवार को एक्ट्रेस ने अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस थाई हाई स्लिट ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह
रकुल अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने वाइट टॉप और ब्लू जींस में अपनी फोटो पोस्ट की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।

4 of 11
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
मौनी रॉय टीवी का मशहूर सितारा हैं। छोटे पर्दे के अलावा वह फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में मौनी ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में निगेटिव रोल प्ले किया था। आज यानी शनिवार को उन्होंने अपनी मोनोक्रोम फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

5 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का सेन
अनुष्का सेन ने छोटे पर्दे पर बहुत कम समय में लोकप्रियता हासिल की है। एक्ट्रेस इन दिनों कोरिया में हैं। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
शर्ली सेतिया - फोटो : सोशल मीडिया
शर्ली सेतिया
क्यूटनेस के मामले में शर्ली कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात देती हैं। इसी साल उन्होंने 'निकम्मा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। आज उन्होंने अपनी स्टेज परफॉर्मेंस की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह रॉकस्टार नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत भरूचा
नुसरत भरूचा अब तक कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपनी बोल्डनेस के लिए वह काफी मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। पिंक कलर की साड़ी मे उनकी तस्वीरें कहर बरपा रही हैं। फैंस को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
Filmy Wrap: गंभीर बीमारी से जूझ रहे वरुण धवन और विवादों में घिरी शाहरुख की ‘जवान’, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

8 of 11
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
टीना दत्ता
टीना दत्ता इन दिनों बिग बॉस की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। शालीन भनोट के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। आज उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। कैजुअल लुक में टीना काफी सुंदर लग रही हैं।

9 of 11
सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनल चौहान
जन्नत गर्ल के नाम से मशहूर सोनल चौहान सोशल मीडिया पर काफी  ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से लोगों को चौंका देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन बोल्ड तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

10 of 11
जन्नत जुबैर - फोटो : सोशल मीडिया
जन्नत जुबैर
जन्नत जुबैर छोटे पर्दे के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। लाखों की संख्या में उनके फॉलोअर्स हैं जिन्हें एक्ट्रेस की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उन्होंने सिल्क साड़ी में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर लोगों की धड़कनें तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

11 of 11
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर ने इस साल अक्षय कुमार के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपना डेब्यू किया था। वह जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ 'तेहरान' में नजर आने वाली हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस काफी बोल्ड दिख रही हैं।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, बोलीं- उसके खिलाफ मेरे पास सबूत हैं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें