दृढ़ संकल्प और मजबूत इरादों के आगे बड़ी से बड़ी चट्टान भी छोटी लगने लगती है। फिल्म मेकर मिलाप ज़वेरी पर यह बात सटीक बैठती है। हाल ही में उन्होंने अपना 30 किलो से ज्यादा का वजन कम किया है। ऐसे में अपनी इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में जवेरी ने लिखा लगभग 4 सालों बाद 100 किलो से कम, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।
बीते साल जुलाई से शुरू हुई अपनी फिटनेस यात्रा के बारे में बताते हुए मरजावां और सत्यमेव जयते 2 के निर्देशक ने बताया कि उस समय मेरा वजन लगभग 130 किलो था और मैंने खुद को सुस्त पाया। मैं अपने 6 साल के बेटे मेहान के साथ बिना थके खेल भी नहीं पाता था।