फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milap Zaveri: मिलाप जवेरी ने कम किया 32 किलो वजन, पोस्ट शेयर कर कहा- पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

Thu, 03 Mar 2022 05:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दृढ़ संकल्प और मजबूत इरादों के आगे बड़ी से बड़ी चट्टान भी छोटी लगने लगती है। फिल्म मेकर मिलाप ज़वेरी पर यह बात सटीक बैठती है। हाल ही में उन्होंने अपना 30 किलो से ज्यादा का वजन कम किया है।
विज्ञापन
1 of 5
मिलाप ज़वेरी - फोटो : सोशल मीडिया

दृढ़ संकल्प और मजबूत इरादों के आगे बड़ी से बड़ी चट्टान भी छोटी लगने लगती है। फिल्म मेकर मिलाप ज़वेरी पर यह बात सटीक बैठती है। हाल ही में उन्होंने अपना 30 किलो से ज्यादा का वजन कम किया है। ऐसे में अपनी इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में जवेरी ने लिखा लगभग 4 सालों बाद 100 किलो से कम, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।

बीते साल जुलाई से शुरू हुई अपनी फिटनेस यात्रा के बारे में बताते हुए मरजावां और सत्यमेव जयते 2 के निर्देशक ने बताया कि उस समय मेरा वजन लगभग 130 किलो था और मैंने खुद को सुस्त पाया। मैं अपने 6 साल के बेटे मेहान के साथ बिना थके खेल भी नहीं पाता था।

विज्ञापन

2 of 5
मिलाप ज़वेरी - फोटो : सोशल मीडिया

मिलाप ने आगे कहा कि इसने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मुझे फिट रहने की जरूरत है, ताकि मैं उसके और मेरी पत्नी गौरी के लिए वहां रह सकूं और कुछ हफ्ते पहले आखिरकार मैंने अपने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

विज्ञापन

3 of 5
मिलाप ज़वेरी - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस फिटनेस यात्रा के दौरान 42 वर्षीय जवेरी ने तीन दिन के कार्डियो और 3 दिन के वेट ट्रेनिंग के अलावा उच्च प्रोटीन आहार को अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल किया। जवेरी ने बताया कि युसूफ नलवाला ने उन्हें एक डाइट प्लान दिया जिसके तहत उन्हें पहले से पक्का हुआ भोजन, दिन में तीन बार नाश्ता, दोपहर में भोजन और रात में खाने का कार्यक्रम दिया हुआ था।

4 of 5
मिलाप ज़वेरी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा मैंने डाइट प्लान के मुताबिक भोजन शुरू किया और पिछले सात महीनों में मैंने रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन वही भोजन खाया। शुरू में पहले 2 महीने मैंने चीट डे भी नहीं लिया। लेकिन फिर एक बार जब परिणाम देखना शुरु हो गया तो मैंने रविवार को ब्रेक लेना शुरू कर दिया, क्योंकि आपको एक दिन ऐसा चाहिए, जहां आप जो चाहे खा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलाप ज़वेरी - फोटो : सोशल मीडिया

जवेरी ने यह भी बताया कि मैंने अपने आहार को नियंत्रित करने के लिए भी एक रूपरेखा बनाई और वसायुक्त भोजन भी नहीं खाया। साथ ही दिसंबर में छुट्टियों के दौरान मैंने एक भी दिन अपना वर्कआउट मिस नहीं किया। यह अब मेरी जीवन शैली बन गई है और मैं 15- 20 किलो वजन और कम करना चाहता हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख और शाद रंधावा को प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद भी किया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें