फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के लिए ये क्या बोल गए मीका सिंह, करण और ऋतिक का भी लिया नाम

Sat, 05 Dec 2020 06:47 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह और कंगना रणौत - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले कुछ महीनों से तो लगातार उनके बयानों पर हंगामा मचा हुआ है। किसान आंदोलन को लेकर उनके और दिलजीत दोसांझ के बीच हुई बहस का मुद्दा अभी भी शांत नहीं हुआ है। ट्विटर पर कंगना की खूब आलोचना हो रही है। इस बीच मीका सिंह ने भी कंगना पर अपने हाथ साफ कर लिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मीका सिंह - फोटो : instagram
मीका सिंह ने कंगना पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में लिखा, 'हमारा लक्ष्य अपने किसानों को समर्थन देना है। इसलिए अपना ध्यान वहां केंद्रित करें। वह पागल है, इसलिए उसे अपना जीवन जीने दो। कंगना की टीम करण जौहर, रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन जैसे अन्य साफ्ट बॉलीवुट सेलेब्स पर निशाना साधती है ताकि वे हमला कर बच निकलें लेकिन पुत्तर जी इस तरफ मत आओ।'
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
इससे पहले भी मीका ने कंगना को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरे मन में कंगना रणौत के लिए बहुत सम्मान था। उनका ऑफिस तोड़े जाने पर मैंने उनका समर्थन किया था। अब मुझे लगता है कि मैं गलत था। कंगना रणौत एक महिला होने के नाते आपको बुजुर्ग महिला को कुछ सम्मान देना चाहिए। अगर आपके पास सभ्यता हो तो माफी मांगे। आपको शर्म आनी चाहिए।'
 

4 of 5
मीका सिंह - फोटो : फाइल
मीका ने ये भी साफ कर दिया कि कंगना से उनकी कोई निजी दिक्कत नहीं है। उन्होंने लिखा, 'आप सभी शांत हो जाएं। हम कंगना पर फोकस करने के लिए नहीं आए हैं। मेरी कंगना से कोई निजी समस्या नहीं है। उन्होंने एक गलती की और उन्होंने उसका परिणाम भी देख लिया। माफी नहीं मांगी है लेकिन ट्वीट डिलीट हो गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
गौरतलब है कि कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल हुईं बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल हुईं बिलकिस दादी बताया था। ट्रोल होने के बाद कंगना ने ट्वीट डिलीट कर दिया। इसी ट्वीट को लेकर दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी जमकर बहस हुई थी। इस मामले में दिलजीत को खूब समर्थन मिला था।

अमर उजाला के लाइव शो पर मिलिए ‘ब्रह्मराक्षस’ के दिलचस्प किरदार से, जीतिए इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनने का मौका

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें