फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर को लेकर फर्जी खबरों पर सोनम कपूर ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- 'मैं लंदन में बैठी हूं और..'

Sat, 05 Dec 2020 06:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor and Anil Kapoor
पूरे विश्व में कोरोना (Coronavirus) का प्रकोप जारी है, ऐसे में इससे मनोरंजन जगत भी अछूता नहीं रहा है। अभी तक कई सितारों के कोरोना संक्रमित होने की खबरें सामने आ चुकी हैं, कुछ जहां कोविड 19 को मात दे चुके हैं तो वहीं कुछ एहतियातन क्वारंटीन में हैं। ऐसे में जब अनिल कपूर (Anil Kapoor) के कोविड संक्रमित होने की अफवाह उड़ी तो सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

2 of 5
नीतू कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल हाल ही में खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नीतू कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, इसके साथ ही अनिल कपूर के भी संक्रमित होने की अफवाह उड़ी। जिसके बारे में खुद अनिल कपूर ने ट्वीट कर सच्चाई बताई।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर , सुनीता कपूर, सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर के बाद उनकी बेटी व अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया। सोनम ने लिखा, 'गलत रिपोर्टिंग खतरनाक है। मैं लंदन में बैठी हूं और मुझे अपने पिता से बात करने से पहले मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा अपने पिता के बारे में गलत रिपोर्ट देखने को मिली। कृपया अपनी रिपोर्टिंग में जिम्मेदार बनें।'

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर के ट्वीट से साफ जाहिर होता है कि वह इन खबरों को लेकर काफी परेशान थीं, जिसके बाद जब उन्हें सच पता लगा तो उन्होंने इसके बारे में ट्वीट किया और गलत रिपोर्टिंग को खतरनाक बताया।  सोनम के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अनिल कपूर फिलहाल फिल्म जुग जुग जियो की शूट को लेकर व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर सोनम कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और न सिर्फ अपनी बल्कि अपने पति और परिवार की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

पढ़ें: ट्रोलर्स के खिलाफ डायेंड्रा सोरेस और काम्या पंजाबी ने खोला मोर्चा, कहा- 'अब तो जेल की हवा खानी पड़ेगी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें