फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सलमान खान के बाद ही करूंगा शादी', शो के दौरान मीका सिंह ने कहा- मैं ब्याह के लिए लड़की की तलाश में हूं

Fri, 05 Mar 2021 09:28 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
गायक मीका सिंह ने अपने ऊपर 'फॉरएवर बैचलर' टैग को बनाए रखते हुए कहा कि वे एक लाइफ पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, लेकिन वे एक्टर सलमान खान के बाद ही शादी करेंगे।
इस बात का खुलासा मीका ने इंडियन प्रो म्यूजिक लीग शो में किया है। मालूम हो कि इस शो में मीका पंजाब लायंस टीम के कप्तान हैं। इस शो में कैलाश खेर, साजिद खान, शान, अंकित तिवारी, जावेद अली, असीस कौर, भूमि त्रिवेदी, अक्षिती कक्कड़, पायल देव, नेहा भसीन और शिल्पा राव भी अन्य कप्तान की भूमिका में है। 
विज्ञापन

2 of 5
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान मीका ने कहा, 'मैं शादी करने के लिए लड़की की तलाश में हूं। मैं खुद भी इंडियन प्रो म्यूजिक लीग के माध्यम से किसी को ढूंढ सकता हूं, लेकिन मैं सलमान खान के शादी करने के बाद ही शादी करूंगा। तब तक मैं अपनी बैचलर लाइफ का आनंद ले रहा हूं। उन्होंने कहा, जैसा कि साजिद (खान) भाई ने पहले ही मेंशन किया है, मैं सलमान भाई के बाद इंडस्ट्री का एकमात्र 'फॉरएवर बैचलर' हूं और जब तक संभव होगा मैं इस टैग को बनाए रखना चाहूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार मीका ने अपनी शादी ना होने की वजह का खुलासा करते हुए दलेर मेहंदी को जिम्मेदार बताया था। दरअसल, कुछ साल पहले एक रिएलिटी शो में दोनों भाई पहुंचे थे जहां मीका ना साल 1995 का किस्सा बताया था कि वो एक लड़की के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे। उस समय मोबाइल फोन नहीं होते थे इसलिए उन्होंने उस लड़की को बड़े भाई का लैंडलाइन नंबर दे दिया।

4 of 5
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मीका ने कहा, 'एक दिन जब उसका (लड़की का) फोन आया तो भगवान जाने दलेर पाजी ने उसे क्या कहा और उसने मुझसे ब्रेकअप कर लिया जिससे मेरा दिल टूट गया। मेरे शादी ना करने का एकमात्र कारण दलेर पाजी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मीका सिंह बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनका हर गाना हिट होना ही है। मीका ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत सुपरहिट सॉन्ग सावन में लग गई आग से की थी। मीका ने शुरुआत में पंजाबी गाने गाए लेकिन हिट होने के बाद में उन्हें बॉलीवुड में गाने का मौका मिला। मीका द्वारा गाए ऐसे कई गाने हैं जो बेहद हिट हुए और उनकी वजह से मीका को देशभर में पॉपुलैरिटी भी मिली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें