फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुशर्रफ के रिश्तेदार की पार्टी में हुई 'मीका सिंह नाइट', ISI अधिकारी और दाउद का परिवार हुआ शामिल

Tue, 13 Aug 2019 02:50 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mika Singh And Dawood Ibrahim - फोटो : Social Media
सिंगर मीका सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से विवादों में रहते हैं। ताजा मामला पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है, जहां मीका कराची में परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की बेटी के मेहंदी के फंक्शन में परफॉर्म करने पहुंचे थे। मीका के कार्यक्रम में ISI के अधिकारी और दाउद इब्राहिम के रिश्तेदार भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

2 of 5
mika singh - फोटो : instagram
जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर 'मीका सिंह नाइट' का आयोजन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां मीका का कार्यक्रम था वहीं से कुछ दूरी पर ही अनीस इब्राहिम और छोटा शकील का घर है।
 



 
विज्ञापन

3 of 5
mika singh - फोटो : instagram
असद को पाकिस्तान पीएम इमरान खान का करीबी बताया जा रहा है, इसी वजह से वो मीका सहित 14 और लोगों को वीजा दिलाने में कामयाब रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन 8 अगस्त को किया गया था।

4 of 5
मीका सिंह
रिपोर्ट्स की माने तो इस कार्यक्रम में सेना और पुलिस के अधिकारियों समेत मियांदाद और स्टार क्रिकेटरों के परिवार को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। मियांदाद के बेटे जुनैद की शादी दाऊद की बेटी महरुख के साथ हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mika singh - फोटो : social media
मीका सिंह के इस कार्यक्रम की आलोचना भारत और पाकिस्तान दोनों जगहों पर हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें