पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से भड़की हुई हैं। वीना सोशल मीडिया के जरिए लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रही हैं। इस बार वीना ने शांति का नोबेल जीतने वाली पाकिस्तानी शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसुफजई को निशाने पर लिया है। वीना का मानना है कि मलाला ने कश्मीर मुद्दे पर सही रुख नहीं अपनाया है।
विज्ञापन
2 of 5
वीना मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
रोजनामा पाकिस्तान में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक वीना मलिक इस बात से नाराज हैं कि मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली मलाला 'भारत के कब्जे वाले कश्मीर' के विशेष दर्जे में बदलाव पर चुप क्यों हैं? वीना ने मलाला को लेकर एक ट्वीट भी किया।
विज्ञापन
3 of 5
veena malik
वीना ने 7 अगस्त को ट्वीट को मलाला को लेकर ट्वीट किया- 'मुझे हैरत हो रही है कि अगर तुम कश्मीर के मसले से परिचित हो तो तुमने अभी तक इस पर भारत को क्यों नहीं कुछ कहा। मैं तुम्हें अनफॉलो कर रही हूं।'
4 of 5
मलाला यूसुफजई
वीना के ट्वीट के बाद मलाला ने भी ट्वीट किया लेकिन उन्होंने शांति की बात करते हुए भारत या पाकिस्तान का नाम नहीं लिया। उन्होंने कश्मीरियों को 'अपने मुल्क दक्षिण एशिया' का निवासी बताया।
इसके बाद वीना को मलाला के ट्वीट का पता चला तो फिर उन्होंने मलाला द्वारा दक्षिण एशिया को देश कहे जाने का उपहास उड़ाया। उन्होंने लिखा, 'अच्छा तो मलाला का संबंध एक ऐसे मुल्क से है जो अभी-अभी अस्तित्व में आया है।'