फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीका सिंह ने पाकिस्तान में किया परफार्म तो भड़के भारतीय फैंस, बोले- 'ऐसी भी क्या मजबूरी थी'

Sun, 11 Aug 2019 02:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मीका सिंह - फोटो : instagram

सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वजह ही कुछ ऐसी है। दरअसल मीका का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह पाकिस्तान के कराची में परफॉर्मेंस देते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को पाकिस्तान की जर्नलिस्ट नायला इनायत ने शेयर किया है।

विज्ञापन

2 of 6
mika singh - फोटो : file photo

इनायत ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'देखकर खुश हूं कि हाल में कराची में भारतीय सिंगर मीका सिंह ने जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां मेंहदी की रस्म में परफॉर्म किया। अगर यही चीज नवाज शरीफ के रिश्तेदार के यहां होती तो गद्दारी के हैशटैग चल रहे होते।' 

 

विज्ञापन

3 of 6
mika singh - फोटो : firstpost
मीका सिंह के वीडियो पर भारतीय यूजर्स की नाराजगी साफ नजर आ रही है। एक यूजर ने लिखा मीका माना कि आदमी का टाइम खराब है लेकिन इतना खराब की भिखारियों के यहां परफॉर्म करने चले जाओ।

4 of 6
मीका सिंह
एक यूजर ने लिखा- ये दिन आ गए। एक यूजर ने लिखा- भाई आप भी गद्दार निकले। इतना कुछ दिया है इस देश ने आपको।
विज्ञापन

5 of 6
मीका सिंह
एक यूजर ने लिखा- मीका के इतने बुरे दिन आ गए है कि इसको ये करना पड़ रहा है कंगालों के मुल्क में। सोशल मीडिया पर फैंस मीका को बायकॉट करने की मांग भी कर रहे हैं। हालांकि मीका की तरफ से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीका सिंह

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव काफी बढ़ गया है। भारत के बैन लगाने के बाद पाकिस्तान ने भी इंडियन आर्टिस्ट पर बैन लगा दिया है। ऐसे में सिंगर मीका सिंह का कराची जाकर कंसर्ट करना लोगों को हजम नहीं हो रहा और भारतीय फैंस उनसे इसकी वजह जानना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें