फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: दुबई में केआरके को पीटना चाहते थे कपिल शर्मा, आधी रात को घर में घुसकर की थी तोड़फोड़, जानें वजह

Fri, 27 Dec 2024 07:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, एक साक्षात्कार में मीका सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि दुबई में केआरके मेरे पड़ोसी हैं। केआरके की एक बात को लेकर कपिल इतने ज्यादा नाराज हो गए थे कि उन्होंने केआरके के घर पर जाकर खूब हंगामा किया था।
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम @kamaalrkhan
मीका सिंह न केवल अपनी सिंगिंग को लेकर बल्कि अपने बेबाक बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इंडस्ट्री में चल रहे विषयों को लेकर मीका सिंह अपने विचारों को साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में, मीका सिंह ने खुलासा किया कि कपिल शर्मा एक बार कमाल आर खान यानी कि केआरके से इतने ज्यादा नाराज हुए थे कॉमेडियन ने उन्हें पीटने की धमकी भी दे दी थी। आइए जानते हैं कि सिंगर ने और क्या खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कॉमेडियन कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
केआरके को पीटना चाहते थे केआरके
हाल ही में, लल्लनटॉप के साथ एक साक्षात्कार में मीका सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि दुबई में केआरके मेरे पड़ोसी हैं। केआरके की एक बात को लेकर कपिल इतने ज्यादा नाराज हो गए थे कि उन्होंने केआरके के घर पर जाकर खूब हंगामा किया था।

यह खबर भी पढ़ें: Mufasa Collection Day 8: मुफासा में बरकरार दर्शकों की रुचि, जानिए 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया कितना कलेक्शन
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
केआरके से नाराज थे कपिल
मीका सिंह ने कहा, 'कपिल पाजी की बात करें तो मैं आपको एक किस्सा सुनाना चाहता हूं। यह साल 2012-2013 की बात है। उस समय वह केआरके की किसी बात से काफी ज्यादा नाराज थे। कहीं से कपिल को पता चल गया कि केआरके मेरे पड़ोसी हैं और वह उन्हें पीटना भी चाहते थे। कपिल चाहते थे कि मैं उन्हें उस रात उनके घर ले जाऊं और उनकी पिटाई करूं। '

यह खबर भी पढ़ें:Gunaah 2: इस साल इंसाफ नहीं बदला होगा…, ‘गुनाह 2’ का टीजर हुआ जारी; जानें कब होगा वेब शो रिलीज

4 of 5
अभिनेता राशिद कमाल खान (केआरके) - फोटो : ANI
केआरके के घर किया हंगामा
मीका सिंह ने आगे बताया कि मैंने कपिल से ऐसा न करने का अनुरोध किया। खैर, हम लगभग 4-5 बजे उनके पास गए, लेकिन वे घर पर नहीं थे इसलिए कपिल अपने घर पर कांच तोड़ दिए और हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
हनी सिंह भी थे परेशान
इसके अलावा मीका ने एक और घटना साझा की और बताया कि हनी सिंह और उन्होंने मिलकर केआरके के साथ दुर्व्यवहार किया था। सिंगर ने कहा, अब तो शायद हनी को यह घटना याद भी नहीं होगी। उस समय केआरके के रडार पर हनी सिंह थे। हनी परेशान होकर मेरे पास आए, उन्होंने कहा कि पाजी ये ऐसा कर रहा है।  मैंने हनी से कहा, 'हम उसके पास जाएंगे। दुबई में उससे मिलेंगे और बात करेंगे, हम ऐसा व्यवहार करेंगे जैसे हम दोनों नशे में हैं। वह हमें गाली देगा लेकिन आप उसके साथ जो चाहें करें। '
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें