मशहूर पंजाबी सिंगर मीका सिंह 10 जून को अपना जन्मदिन बनाते हैं। मीका सिंह बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनका हर गाना हिट होना ही है। क्योंकि उनकों गाने ही ऐसे दिए जाते हैं जो हिट होने के लिए बने होते हैं, लेकिन मीका सिंह अभी तक कुंवारे हैं। क्या आप जानते हैं कि एक बार उनका दिल बॉलीवुड की बेहद हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पर आ चुका है। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इस खबर को अफवाह करार दे दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
मीका सिंह
- फोटो : file photo
मीका ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत सुपरहिट सॉन्ग सावन में लग गई आग से की थी। मीका ने शुरुआत में पंजाबी गाने गाए लेकिन हिट होने के बाद में उन्हें बॉलीवुड में गाने का मौका मिला। मीका द्वारा गाए ऐसे कई गाने हैं जो बेहद हिट हुए और उनकी वजह से मीका को देशभर में पॉपुलैरिटी भी मिली। शादी-पार्टियों में भी मीका के ही गाए गानों की धूम मचाई जाती है। मीका सिंह बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय गायक हैं।
विज्ञापन
3 of 5
urvashi rautela
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि इस पंजाबी मुंडे ने एक समय में शादी करने का फैसला भी किया था। मीका ने अपने फैन्स को भरोसा दिलाया था कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बन जायेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान जब मीका से शादी के बारे में पूछा गया कि किसके साथ शादी करना चाहते है तो इस पर उन्होंने ‘सनम रे’ एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम लिया। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में बोल्ड एंड खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार हैं।
4 of 5
Urvashi Rautela
- फोटो : social media
उर्वशी से जब उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उनका साफ कहना था कि “फिलहाल मुझे शादी नहीं करनी है, मैं तब शादी करूंगी जब मेरे चचेरे भाई -बहन की शादी हो जाएगी, मुझे फिलहाल मेरे कैरियर पर ध्यान देना है, जब वक्त आएगा तो मैं खुद सबको बता दूंगी।' बता दें कि उर्वशी और मीका सिंह की उम्र में तकरीबन 17 साल का अंतर हैं, लेकिन मीका और उर्वशी को लेकर हुई चर्चा महज अफवाह करार दी गई है।
वैसे भी मीका सिंह और उर्वशी के जल्द शादी करने की खबरों का जिक्र एक्टर कमाल खान ने किया था। वैसे केआरके अपने ऊंटपटांग बयानों से अपनी काफी फजीहत कराते रहे हैं, लेकिन उर्वशी और मीका के रिलेशनशिप की खबरों को लेकर उन्होंने जो बयान दिया है, उसमें दम तो है क्योंकि इन दिनों ये जोड़ी एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रही है। वेलेंटाइन-डे पर मीका ने भी ट्विटर पर अपनी और उर्वशी की एक तस्वीर पोस्ट की थी।