फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी को मुंबई में फिल्में आसानी से मिलीं, इस चीज के लिए करना पड़ा था बहुत स्ट्रगल

Sun, 09 Jun 2019 03:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर तापसी पन्नू ने फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में जगह बना ली है। आज के समय में तापसी को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कहा जा सकता है। साउथ फिल्में करने के बाद उन्होंने बतौर बॉलीवुड एक्ट्रेस साल 2013 में फिल्म चश्मे बद्दूर से डेब्यू किया। इसके बाद तापसी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : instagram
इन दिनों तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म गेम ओवर को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी यह फिल्म मनोवैज्ञानिक थ्रीलर है। तापसी पन्नू इस फिल्म का इन दिनों जोर-शोर के प्रमोशन भी कर रही हैं। गेम ओवर के प्रमोशन के दौरान तापसी ने अपने पुराने टाइम को याद किया है जब वह मुंबई में स्ट्रगल कर रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो तापसी पन्नू ने अपने स्ट्रगल टाइम को याद करते हुए कहा है कि, मेरे लिए फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने से ज्यादा अपने लिए किराये पर घर ढूंढना स्ट्रगल भर रहा था, क्योंकि सिंगल एक्टर को कोई भी घर किराये पर नहीं देता है। इसके पीछे की वजह थी कि किराये पर घर देने वाले एक्टर के काम को कोई काम नहीं समझते हैं। ये लोग हमारी फिल्में देखने के लिए 500 रुपये तक खर्च कर देते हैं, लेकिन एक कमरा किराये पर नहीं देते। 

4 of 5
taapsee pannu - फोटो : amar ujala
तापसी पन्नू यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि, 'ये सब चीजें देखकर मुझे बहुत अजीब लगता था। जब मैं हैदराबाद में थी तो मुझे ऐसी किसी भी तरह की परेशानी का समना नहीं करना पड़ा था।' इसके अलावा तापसी पन्नू ने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक के सफर के दौरान के हुए स्ट्रगल को भी बताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : file photo
आपको बता दें कि तापसी पन्नू की फिल्म गेम ओवर का निर्देशन अश्विन सरवनन ने किया है जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर एस. शशिकांत हैं। तापसी पन्नू की ये फिल्म काफी समय से चर्चा में है। फिल्म गेम ओवर 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले तापसी पन्नू अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बदला में दिखाई दी थीं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें