बॉलीवुड को जबरदस्त हिट सॉन्ग देने वाले मीका सिंह 10 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं । मीका सिंह अब सक्सेसफुल सिंगर की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं । इतना ही नहीं वो इंडस्ट्री में स्ट्रगल करने वाले लोगों को काम भी देते हैं । मीका के भाई दलेर मेहंदी जाने-माने सिंगर हैं लेकिन मीका को सिंगर बनने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था ।
विज्ञापन
2 of 7
mika singh
- फोटो : file photo
मीका को ये भी कह दिया गया था कि वो गायक बनने लायक ही नहीं हैं। लेकिन मीका सिंह ने अपने पहले ही एलबम 'सावन में लग गई आग' से धूम मचा दी। मीका सिंह इस गाने की बदौलत रातों-रात मशहूर हो गए। अब तक मीका सैकड़ों गाने गा चुके हैं । फेमस होने के बाद मीका कई बार कॉन्ट्रोवर्सी में भी फंसे ।
विज्ञापन
3 of 7
Mika singh
मीका साल 2006 में राखी सावंत को किस करने पर विवादों में घिर गए थे। मीका ने मुंबई के एक पब में अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी । यहां राखी सावंत भी अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड आशीष शेरवुड के साथ पहुंची थीं । उस दिन मीका ने राखी सावंत को सबके सामने किस कर लिया था ।
4 of 7
rakhi sawant
- फोटो : social media
इस बात से राखी और उनके ब्वॉयफ्रेंड काफी नाराज हुए थे । राखी ने मीका को कोर्ट तक घसीटा था। राखी सावंत सालों बाद भी उस घटना को याद कर डर जाती हैं । राखी ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान इस घटना को याद किया था । राखी एक फिल्म कर रही थीं जिसमें उन्हें पहली बार किस सीन देना था लेकिन वो 55 रीटेक के बाद भी किस सीन नहीं दे पाईं ।
विज्ञापन
5 of 7
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
राखी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि किस सीन करते वक्त उन्हें 2006 की वो घटना याद आ गई जब मीका ने पार्टी में उन्हें जबरदस्ती स्मूच कर लिया था। राखी ने कहा, 'मैं ये सीन करते वक्त बार-बार असहज हो रही थी। मुझे वही घटना याद आ गई। ऐसा लग रहा था कि कोई मुझसे जबरदस्ती किस करवा रहा हो।'
विज्ञापन
6 of 7
Rakhi sawant
'मुझे इस सीन को करने में 55 रीटेक लेने पड़े। मैं बार-बार सीन करते वक्त मीका को याद कर रही थी। वह घटना मेरे दिमाग में रहती है, मैं डर गई थी। ऐसा लग रहा था कि कोई मुझे मजबूर कर रहा है। मेरा फायदा उठा रहा है। इस सीन की शूटिंग करते वक्त मैं टेंशन में थी।'
'मैंने यह पहले नहीं किया था, मैं असहज थी। मुझे शराब की आधी बोतल तक पीनी पड़ी थी।' उन्हें इस किस सीन के बारे में पहले नहीं बताया गया था लेकिन ये स्क्रिप्ट की डिमांड थी। जब राखी ने सीन करने से मना कर दिया तो मेकर्स ने कहा कि हम आपको सिखा देंगे।