kiara advani
- फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों की लीड किरदार करने की उम्र बहुत कम होती है, आप 26 की हो चुकी हैं, आपका क्या सपना है अभिनेत्री के तौर पर जिसे आप पूरा करना चाहती हों?
मुझे लगता है कि अब समय बदल रहा है। शादी के बाद भी अभिनेत्रियों को काम मिल रहा है। आप खुद ही देख लीजिए, दीपिका हैं, करीना हैं, सोनम हैं और अनुष्का भी हैं। इन सबकी शादी हो चुकी है पर ये अब भी काम कर रही हैं। जहां तक मेरे सपने की बात है तो मेरा एक ही सपना है कि दर्शक मेरे नाम से फिल्में देखने आएं।