शबान और कैफी आजमी
मेजवां फैशन शो पिछले आठ सालों से मेजवां वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मशहूर उर्दू कवि और लेखक कैफी आजमी ने 1993 में इस वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना की थी। यह गांव में रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करता है। हर साल आयोजित होने वाले मेजवां फैशन शो के जरिए एनजीओ द्वारा किए जा रहे कामों को लाइमलाइट में लाया जाता है। एनजीओ के तहत कैफी आजमी स्कूल, इंटर-कॉलेज, कैफी आजमी कम्प्यूटर सेंटर, कैफी आजमी सिलाई और कढ़ाई केंद्र चलाया जा रहा है।