फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिशन के लिए बिग बॉस ने रख दी ऐसी शर्त, शुरू होते ही आसमान पर पहुंचेगी TRP

Tue, 17 Apr 2018 04:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
बिग बॉस 12 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं । कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शो के लिए जल्द ही ऑडिशन होने वाले हैं । खबरों की मानें तो इस बार जोड़ी स्पेशल बिग बॉस होगा । जोडि़यों में कपल ही नहीं बल्कि कोई रिश्तेदार भी हो सकता है । अब इस ऑडिशन को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है ।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस
बिग बॉस के इस सीजन से जुड़ने के लिए आम आदमी उत्सुक हैं । टीआरपी के मामले में पिछला सीजन सबसे ज्यादा सक्सेसफुल रहा था । इस शो से अर्शी खान, सपना चौधरी, आकाश डडलानी और लव त्यागी काफी पॉपुलर हो गए थे । अब ये सभी स्टार बन चुके हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जोड़ीदार कॉन्सेप्ट में मेकर्स गे और लेस्बियन कपल की एंट्री चाहते हैं । वैसे तो हर सीजन में कोई गे या लेस्बियन कंटेस्टेंट देखने को मिल जाता है । लेकिन इस बार मेकर्स कपल चाहते हैं । 

4 of 5
बिग बॉस
अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है । लेकिन यह साफ है कि मेकर्स ऐसा टीआरपी के लिए कर रहे हैं । जब भी बिग बॉस शुरू होता है तो अपनी पॉपुलैरिटी के चलते टीआरपी के मामले में सभी शो को पीछे छोड़ देता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस
अच्छी टीआरपी के लिए मेकर्स साल दर साल कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। पिछले सीजन की बात करें तो पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा के बीच हुए लव सीन ने लोगों को चौंका दिया था । बता दें कि नैतिक नागदा शो के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें