फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सालों पहले माइकल जैक्सन ने की थी कोरोना वायरस की भविष्यवाणी? बॉडीगार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 27 Mar 2020 03:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Michael Jackson - फोटो : Social Media
चीन के वुहान से तीन महीने पहले फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर में भारी तबाही मचाई हुई। इस वैश्विक महामारी की वजह से अब तक पूरी दुनिया में पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस वायरस की वजह से अब तक 23000 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिनमें 15000 मौतें सिर्फ यूरोपीय देशों में हुई है। इस बीच कई लोग दावा कर रहे हैं कि वो कोरोना वायरस के खतरे को पहले भांप चुके थे। लेकिन इन सबके बीच अचानक माइकल जैक्सन का जिक्र हुआ है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोरोना वायरस जैसी किसी वैश्विक महामारी के बारे में पहले से ही पता था। 
विज्ञापन

2 of 4
michael jackson
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के एक्स बॉडीगार्ड मैट फिडेस ने इस बात का दावा किया है कि जैक्सन ने कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। इसी वजह से वो मजाक बनाए जाने के बावजूद हमेशा अपने चेहरे पर मास्क पहनकर रहा करते थे। एक इंटरव्यू में मैट ने कहा कि जैक्सन बहुत जागरूक थे और हमेशा यह भविष्यवाणी करते थे कि हमें किसी भी समय मिटा दिया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
michael jackson
मैट ने बताया कि माइकल जैक्सन कहते थे कि किसी भी समय हम सभी पर मुसीबत आ सकती है। अचानक कोई वायरस फैल सकता है। मैट ने बताया कि मास्क पहने माइकल के साथ उसे तस्वीर खिंचाने में शर्म आती थी। जब वो माइकल से मास्क न पहनने के लिए कहता तो वो कहते थे कि मैं बीमार नहीं पड़ना चाहता। मैं दुनियाभर में अपने फैंस को निराश नहीं सकता।
विज्ञापन

4 of 4
माइकल जैक्सन
मैट के मुताबिक माइकल कहते थे कि मुझे स्वस्थ्य रहना है। मुझे नहीं पता कि आज मैं किससे मिलूंगा, मैं नहीं जानता कि आज मेरा सामना किस मुसीबत से होने वाला है। मैट ने बताया कि लोग जैक्सन को गंभीरता से नहीं लेते थे और उनका मजाक उड़ाते थे। बता दें कि माइकल जैक्सन की मौत साल 2009 में हो गई थी। 

बॉलीवुड स्टार्स की वर्कआउट वीडियोज देख फराह खान को आया गुस्सा, फटकार लगाते हुए दी ये धमकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें