फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार्स की वर्कआउट वीडियोज देख फराह खान को आया गुस्सा, फटकार लगाते हुए दी ये धमकी

Fri, 27 Mar 2020 02:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Farah Khan - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। लोग अब अपने घरों में कैद हैं। इस खाली समय में लोग मनोरंजन के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इसी दौर गुजर रहे हैं। इस समय ज्यादातर सितारे सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो गए हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर कुछ सेलेब्स घर का काम करते हुए वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं तो वहीं कुछ वर्कआउट की वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म निर्माता और निर्देशक फराह खान इन वीडियो को देख-देखकर परेशान हो गई हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सभी को फटकार लगाई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Farah Khan - फोटो : Social Media
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फराह कहती हैं, 'सब लोग घर पर रहकर वीडियोज बना रहे हैं इसलिए मैंने सोचा कि मैं भी एक वीडियो बनाऊं। लोगों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेरा आप सभी सेलिब्रिटीज और स्टार्स से अनुरोध है कि कृपया अपने वर्कआउट वीडियो बनाना बंद करें और इन्हें बेहिसाब टैग मत करिए।'
विज्ञापन

3 of 4
farah khan - फोटो : amar ujala
फराह आगे कहती हैं, 'मुझे इस बात के लिए बहुत खुशी है कि ऐसी आपदा में आपको अपने फिगर मेनटेन रखने के अलावा किसी बात की फ्रिक नहीं है। लेकिन हम में से कुछ को बल्कि हम में से बहुतों को इस सब के अलावा भी बहुत सारी चीजों की चिंता है। तो कृपया हमारे ऊपर रहम कीजिए और अगर आप यह नहीं कर सकते तो बाद में इस चीज के लिए बुरा महसूस मत करना अगर मैंने आपको अनफॉलो कर दिया।' 
 
विज्ञापन

4 of 4
कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
फराह खान की इस वीडियो के नीचे मलाइका अरोड़ा, रोहित शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, मनीष पॉल, गीता कपूर और अर्जुन कपूर सहित कई स्टार्स ने कमेंट किया है। बता दें कि लॉकडाउन होने की वजह से बॉलीवुड सितारे घर में ही जिम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, सारा अली खान और शाहिद कपूर जैसे सितारे सोशल मीडिया पर जिम करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चुके हैं।  

कोरोना मरीजों के लिए ऐसा काम करना चाहते हैं कमल हासन, बस सरकार की मंजूरी का है इंतजार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें