मिया खलीफा
- फोटो : सोशल मीडिया
मिया की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले वो 2011 में अपने हाई स्कूल फ्रेंड से शादी कर चुकी थीं। हालांकि, यह रिश्ता करीब 5 साल बाद तलाक पर खत्म हो गया। बता दें पोर्न स्टार बनने से पहले मिया खलीफा नई नई ग्रेजुएट हुईं थीं और नौकरी ढूंढ़ रही थीं। इंटरव्यू में मिया ने बताया था- "ऐसा नहीं था कि किसी ने मुझसे पूछा- 'क्या आप पोर्न बिजनेस में आना चाहती हैं ?' बल्कि मुझसे कहा कि आप सुंदर हैं, क्या आप मॉडलिंग करना चाहेंगी, आपका शरीर सुंदर है। आप न्यूड मॉडलिंग में अच्छी लगेंगी। इसके बाद जब मैं स्टूडियो में गई तो वो बहुत सुंदर था, स्टूडियो फ्लोरिडा में था। जब मैं पहली बार वहां गई तो मैंने पोर्न फिल्म नहीं की थी बल्कि दूसरी बारी में की थी।