बॉलीवुड में मीटू अभियान के तहत कई बॉलीवुड स्टार्स डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। हाल ही में अब इस लिस्ट में करिश्मा कपूर का बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा ने बताया कि आए दिन इस प्रकार महिलाओं की कहानियां सुनने के बाद मैं शॉक में हूं लेकिन मैं इन महिलाओं की हिम्मत का सम्मान करती हूं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Karisma Kapoor
- फोटो : file photo
करिश्मा के मुताबिक उन महिलाओं ने बहुत कुछ सहा है, लेकिन ये बहुत बड़ी बात है कि वो आज सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है। करिश्मा ने कहा कि ऐसे मामलों में पाए जाने वाले दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। साथ ही वर्क प्लेस को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए प्रयास करने पड़ेंगे।
करिश्मा आगे कहती हैं कि मैं उन महिलाओं से कहना चाहती हूं कि अपने साथ हुई इन घटनाओं को लेकर आपको अपनों से बात करनी चाहिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा इन दिनों फिल्मी दुनियां से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन उन्हें इवेंट ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापनों में देखा जाता है। करिश्मा अपनी फिटनेस और लुक को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। वह गर्लगैंग के साथ मस्ती करते हुए नजर आती हैं।
4 of 5
Karisma Kapoor
- फोटो : file photo
दो दिन पहले करिश्मा कपूर को बनारस के जाम में डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक जूझना पड़ा। हालांकि, आयोजन स्थल पर तय समय से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची करिश्मा कपूर ने नाराजगी नहीं जाहिर की। बल्कि, इंतजार कर रहे पत्रकारों से उन्होंने देरी से पहुंचने के कारण माफी मांगी। साथ ही कहा कि हर जगह जाम लगता रहता है। यातायात माह में शहर में अराजक हो चुके यातायात को सुधारने की बजाय ट्रैफिक पुलिस का पूरा ध्यान सिर्फ जुर्माना वसूली पर है। पूरा जोर इस पर है कि ज्यादा से ज्यादा जुर्माना वसूला जाए कि प्रदेश में जिला पहले स्थान पर रहे।
बता दें कि नामी ज्वैलरी रिटेल चेन ने वाराणसी में पहला स्टोर लांच किया था। शोरूम का उद्घाटन करने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर पहुंची थी। करिश्मा कपूर ने कहा कि मैं काशी में सेनको गोल्ड एंड डायमंडस के नए स्टोर के उद्घाटन का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।