फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान के फैंस के लिए गुडन्यूज, परिवार संग दिवाली मनाने लौट रहे हैं घर

Tue, 06 Nov 2018 03:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan Khan - फोटो : file photo
लंबे समय से बीमार चल रहे बॉलीवुड कलाकार इरफान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। खबर है कि इरफान खान दीवाली पर घर लौट रहे हैं। बीते दिनों इरफान खान के भारत वापस लौटने की खबरें आईं थी। बता दें कि बीते कुछ महीनों पहले इरफान खान ने अपने न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसे खतरनाकर कैंसर के बारे में खुलासा किया था। इसके बाद वह लंबे समय से लंदन में इसका इलाज करवा रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
Irrfan Khan - फोटो : file photo
इस बीच इरफान खान के स्वास्थ्य की खबरें आती रही हैं और यह भी कहा गया कि वह जल्द ही शूटिंग में भी हिस्सा लेंगे, लेकिन उनके प्रवक्ता ने साफ कर दिया कि फिलहाल ऐसा नहीं होगा। अब बताया जा रहा है कि दीवाली पर इरफान ने मुंबई लौटने का फैसला किया है और वह यह त्योहार परिवार के साथ अपने नासिक स्थित फार्महाउस पर मनाएंगे। वह 10 दिन भारत में रहेंगे और उसके बाद फिर से लंदन लौट जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Irrfan Khan - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो इरफान खान का अभी इलाज खत्म नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो इरफान के स्वास्थ्य में सुधार होने के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें क्लीन चिट नहीं दी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने उनसे अभी करीब 4-5 महीने तक आराम करने को बोला है। इसलिए माना जा रहा है कि इरफान खान मार्च 2019 के बाद ही काम पर लौटेंगे।
 

4 of 5
Irrfan Khan - फोटो : file photo
बीते दिनों इस तरह की भी खबरें थी कि लंदन से वापस आने के बाद इरफान खान अपनी सुपरहिट फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल हिंदी मीडियम 2 की शूटिंग शुरू करने वाले थे। बताया जा रहा है कि 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल बनाने की तैयारियां तब शुरू हुईं जब इस फिल्म के मेकर्स लंदन में इरफान से मिलने गए। हालांकि अभी तक इरफान खान इस तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hindi medium - फोटो : file photo
बात करें फिल्म 'हिंदी मीडियम' की तो यह फिल्म पिछले साल आई थी। इस फिल्म में इरफान खान के अलावा सबा कमर और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को भारत में ही नहींं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया गया है। 'हिंदी मीडियम' ने चीन में शानदार कमाई कर कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें