फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेकर ही नहीं ये 6 सेलिब्रिटी भी हो चुके हैं #MeToo का शिकार, लगे ऐसे गंभीर आरोप

Thu, 13 Jun 2019 07:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
tanushree and Nana - फोटो : file photo
एक्टर नाना पाटेकर को तनुश्री दत्ता से छेड़छाड़ मामले में मुंबई पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने 'बी समेरी' रिपोर्ट फाइल की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस को कई सबूत नहीं मिला है। इसलिए पुलिस ने इस केस की जांच को भी आगे बढ़ाने से मना कर दिया है। पिछले साल सितंबर में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने #MeToo कैंपने के जरिए नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

तनुश्री ने कहा था कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। वहीं तनुश्री दत्ता के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने आईं कई एक्ट्रेस और महिलाओं ने अपने सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए और अपनी आप बीती भी बताई। वहीं नाना पाटेकर ही नहीं बॉलीवुड के और भी कई सितारों पर #MeToo कैंपने के जरिए यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। आज हम आपको उन्हीं सितारों से रूबरू करवा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : file photo
अभिजीत भट्टाचार्य
बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर भी #MeToo के जरिए यौन शोषण का आरोप लगा था। एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अभिजीत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि '20 साल पहले कोलकता के एक पब में अभिजीत ने उनका यौन शोषण करने की कोशिश की थी। इस दौरान उनका बायां कान नोंच लिया था।' हालांकि फ्लाइट अटेंडेंट के आरोपों के बार पर सफाई देते हुए अभिजीत ने इन सब से इनकार करते हुए कहा कि 'मैं तो उस वक्त पैदा भी नहीं हुआ था। किसी ने मुझे फोन पर बताया कि जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 7
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : file photo
विवेक अग्निहोत्री
तनुश्री ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'विवेक मुझसे कहते हैं कि अपने कपड़े उतारो फिर इरफान खान और सुनील शेट्टी के सामने डांस करो। यह घटना साल 2005 की है। जब मैं फिल्म चॉकलेट की शूटिंग कर रही थी। इस सीन में सिर्फ दोनों एक्टर्स का क्लोजअप शॉट लेना था। वो सीन मेरा था ही नहीं। फिर भी डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि कपड़े उतारो और उनके सामने नाचो। तब इरफान खान और सुनील शेट्टी ने विवेक को टोका।'

4 of 7
चेतन भगत - फोटो : file photo
चेतन भगत
मशहूर लेखक चेतन भगत पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद हर तरफ चेतन भगत की चर्चा हो रही है। बाद में चेतन भगत ने उस महिला से माफी मांग ली थी। उन्होंने स्क्रीनशॉट का जिक्र करते हुए फेसबुक पर लिखा कि 'इस घटना के लिए काफी दु:ख है। मैं माफी चाहता हूं। ये स्क्रीनशॉट कई साल पुराना है।' चेतन भगत ने उस महिला के साथ-साथ अपनी पत्नी अनुषा से भी माफी मांगी थी। 
विज्ञापन

5 of 7
Flora Saini and gaurang doshi - फोटो : file photo
गौरांग दोषी
एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए प्रोड्यूसर गौरांग दोषी पर साल 2007 की घटना को जिक्र करते हुए यौन शोषण का आरोप लगाया था। फ्लोरा ने ये भी कहा कि उनके साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसे देखकर पता चल रहा था उनको मारा गया है। फ्लोरा ने पोस्ट में लिखा था कि 'यह मैं हूं। साल 2007 वैलेंटाइन डे पर मैं प्रोड्यूसर गौरांग दोषी को डेट कर रही थी। एक साल तक मैं उसके द्वारा उत्पीड़न का शिकार होती रही। उसने मेरे जबड़े पर चोट दी और जिंदगी भर के लिए एक डर।'
विज्ञापन

6 of 7
आलोक नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
आलोक नाथ
राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। विनता ने बताया कि पहले उन्हें खूब शराब पिलाई गई और फिर आलोक नाथ ने उनका रेप किया था। यह मामला 19 साल पुराना है। फिलहाल मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साजिद खान - फोटो : file photo
साजिद खान
फिल्म मेकर साजिद खान पर भी सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे। जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय, सलोनी चोपड़ा और रैचल वाइट ने बताया कि साजिद खान ने उनका सेक्सुअली और मेंटली हैरेस किया था। आरोप लगने के बाद साजिद खान ने फिल्म हाउसफुल 4 छोड़ दी थी। यही नहीं अक्षय कुमार ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स से फिल्म की शूटिंग कैंसिल करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें