फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Metoo पर करण जौहर बोले-पीड़ित औरत से उत्पीड़न का सबूत मांगना शर्मनाक

Mon, 26 Nov 2018 06:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
karan Johar

फिल्म निर्माता करण जौहर अब तक #Metoo मूवमेंट पर चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में खुल कर बोला। वहीं अब करण जौहर भी महिलाओं के समर्थन में बोलते नजर आएं हैं। करण जौहर का कहना है कि #Metoo मूवमेंट के तहत जितनी भी कहानियां बाहर आईं उन्होंने मेरे दिल की धड़कन को बढ़ा दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
karan johar
करण जौहर ने महिलाओं के दावों का समर्थन करते हुए कहा है कि महिलाओं से उनके उत्पीड़न का सबूत मांगना एक अपंगता और बेवकूफी है। उनका कहना है कि जो महिलाएं उत्पीड़न की कहानियों को लेकर बाहर आई हैं हमें उनकी सराहना और उनपर विश्वास करना चाहिए। हर महिला को अपने साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार है। 
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : ANI
करण यहीं नहीं रुके उनका कहना है कि महिला की बात को सम्मान देना और उन पर विश्वास करना जरूरी है। उनका कहना कि हर चीज का महिला से प्रमाण मांगना बहुत की खराब सोच है। करण आगे कहते हैं कि जब भी कोई महिला किसी पर आरोप लगाती है तो उस आरोप के साथ उसकी मर्यादा भी जुड़ी होती है। 

4 of 5
KARAN JOHAR
करण का कहना है #Metoo मूवमेंट के बाद उनके मन में उत्तरदायित्व की विशाल भावना जागृत हुई है, जिसे हर इंसान को अपने मन में रखना चाहिए। साथ ही करण का कहना है कि मेरे कई दोस्तों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे और बहुत दोस्तों की कहानियों ने मेरे दिल को तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karan Johar
बता दें #Metoo मूवमेंट पर चुप्पी को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत करण जौहर को अपना निशाना बना चुकी हैं। कंगना का कहना था कि इंडस्ट्री से जुड़े होने के बाद उनका इस मामले पर अपनी राय रखना अहम है, लेकिन लोग इस पर बोलना नहीं चाहते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें