फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मी टू कैंपेन की चपेट में अब तक आए ये स्टार्स, किसी ने की मारपीट तो किसी ने की गंदी हरकत

Wed, 10 Oct 2018 02:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
metoo
फेसबुक-ट्विटर खोलते ही हमारी नजरें एक हैशटैग की ओर आकर्षित हो रही हैं। हैशटैग जिसने सोशल मीडिया से निकलकर तमाम ऊंचे पदों पर काबिज लोगों के चरित्र पर सवाल खड़ा कर दिया है। क्या है ये #meToo जिसने हैशटैग से कैंपेन का रूप ले लिया है। क्यों कर रहा है ये इतना ट्रेंड, जानने के लिए पढ़ें ये खबर।

#meToo कैंपेन की शुरुआत पिछले साल हुई। हॉलीवुड अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने नामी फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर कथित तौर से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। एलिसा ने पिछले साल 6 अक्टूबर को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर वीनस्टीन पर आरोप लगाया। पोस्ट के अंत में एक हैशटैग था- #meToo।

 
विज्ञापन

2 of 5
nana, tanushree
एलिसा की पोस्ट वायरल हो गई और उनका साथ देते हुए हॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों ने भी #meToo हैशटैग के साथ वीनस्टीन पर शोषण के आरोप लगाए। 24 घंटे के अंदर #meToo ट्वीटर और फेसबुक पर ट्रेंड करने लगा।  

सरहदें पार करते हुए एक साल बाद #meToo भारत में आया। अभिनेत्री तनु्श्री दत्ता ने बॉलीवुड जगत में तब सनसनी मचा दी जब उन्होंने नाना पाटेकर पर बदतमीजी और यौन शोषण का आरोप लगाया। तनुश्री का कहना है कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने के लिए उन्हें नाना संग इंटिमेट सीन शूट करना था। तनुश्री के मना करने पर नाना ने उनका यौन शोषण किया। फिलहाल नाना ने तनुश्री को लीगल नोटिस भेज दिया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Vikas Bahl
#meToo के दूसरे शिकार बने फैंटम फिल्म के पूर्व सह मालिक और क्वीन, शानदार जैसी फिल्मों के निर्देशक विकास बहल। विकास पर फैंटम की पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि फिल्म बॉम्बे वेल्वेट के प्रमोशन के दौरान गोवा के एक होटल के कमरे में विकास ने उनका यौन शोषण किया। महिला ने अपनी आपबीती फैंटम के अन्य सह मालिक अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी को बताई। उस समय अनुराग और मोटवानी ने विकास के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया। फिर महिला कर्मचारी ने फैंटम फिल्म कंपनी छोड़ दी।

 

4 of 5
Utsav Chakraborty and Tanmay bhatt
आज #meToo के जरिए जब उसने उस घटना को पेश किया तो विकास के खिलाफ उनके सह मालिकों को ठोस कदम उठाना ही पड़ा। आरोप के अगले दिन अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर फैंटम फिल्म के बंद होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, "फैंटम ग्लोरियस सपना था और हर सपने का अंत होता है। हमने अपना बेस्ट दिया और हम सफल भी हुए और असफल भी। लेकिन मैं जानता हूूं कि हम और मजबूत बनकर निकलेंगे और अपने सपनों को अपने तरीके से पूरा करेंगे। हम एक दूसरे के लिए अच्छी कामना करते हैं।" विकास की अगली फिल्म 'सुपर 30' है।

कैंपेन की अगली कड़ी में नाम आता है कॉमेडियन तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खंभा का। तन्मय और गुरसिमरन वेब चैनल 'एआईबी' के सह संस्थापक हैं। आरोप लगते ही एआईबी ने तन्मय को कंपनी से निकाल दिया और गुरसिमरन को लंबी छुट्टी पर भेज दिया। ह़ॉट स्टार ने भी एआईबी से करार तोड़ते हुए उनके शो अपनी वेबसाइट से हटा लिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ALOK NATH
संस्कारी बापू और आदर्श छवि के रूप में प्रसिद्ध आलोक नाथ #meToo के सबसे नवीनतम शिकार हैं। फिल्म प्रोड्यूसर विंटा नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया। विंटा ने इस मामले का खुलासा बीस साल बाद फेसबुक पर लंबी पोस्ट लिख कर किया। विंटा ने लिखा है कि उन्हें जबरदस्ती शराब पिलाकर उनका रेप किया गया।

आलोक नाथ जैसी आदर्शवान शख्सियत पर ऐसे आरोप से सारा फिल्म जगत सकते में है। आगे देखना है कि ये कैंपेन कितने दिनों तक चलेगा और कितने लोगों के राज खुलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें