फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से कटरीना को लेकर Leak हुई ये जानकारी, सुनकर फैंस को जरूर होगी हैरानी

Wed, 10 Oct 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर सामने आ चुका है। फिल्म के सभी किरदारों से परदा गिर चुका है। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया लेकिन फैंस ने इसे ट्रोल कर दिया। सबसे ज्यादा मजाक कटरीना का बना। कटरीना कैफ फिल्म में एक डांसर की भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif
कटरीना का लुक 'काला चश्मा' गाने जैसा ही था। जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया। बीते दिनों कटरीना का लुक रिलीज होने से पहले ही उनका लुक लीक हो गया था। अब फिल्म में कटरीना से जुड़ी एक और जानकारी भी लीक हो गई है। खबर है कि फिल्म में कटरीना का रोल महज 15 से 20 मिनट का ही है।
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif
अब कटरीना के फैंस होने के नाते आपको ये खबर चौंका जरूर सकती है क्योंकि कटरीना पिछले 1 साल से इस फिल्म को लेकर सीरियस हैं और अब ऐसे में उनके हिस्से महज 15 से 20 मिनट आना तो निराशाजनक ही है। कहा ये जा रहा है कि फिल्म में कटरीना का रोल आमिर खान की वजह से ही कम हुआ है। आमिर ने पहले ही साफ कर दिया था कि फिल्म में कटरीना सिर्फ कुछ गानों के लिए ही आयेंगी। 

 

4 of 5
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
विजय कृष्णा आचार्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में होंगे। हॉलीवुड की पिरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। जिसका अंदाजा आपको फिल्म देखने के बाद ही होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Film Thugs Of Hindustan
फिल्म को न केवल हिन्दी बल्कि तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को यशराज बैनर 3डी और आईमैक्स में भी रिलीज करेगा। अब आमिर की फिल्म के लिए इतना करना तो बनता ही है। बता दें कि फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। इसमें आमिर और कटरीना दूसरी बार साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को 'धूम 3' में देखा गया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें