फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo:'यौन शोषण’में फंसते ही निर्माता को 'मुगल' से हटाया, फिर से जुड़े आमिर खान

Mon, 22 Oct 2018 07:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
#MeToo आंदोलन इन दिनों बॉलीवुड में आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'मुगल' के निर्माता सुभाष कपूर का नाम भी सामने आ चुका है। आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को आमिर खान और किरण राव ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि वह खुद को इस प्रोजेक्ट से दूर कर रहे हैं क्योंकि इसमें किसी ऐसे व्यक्ति को शामिल किया गया है जिसपर 'यौन शोषण’ का आरोप लगा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan and kiran rao
हालांकि फिल्म निर्माता का नाम इसमें नहीं बताया गया था। आगे उन्होंने ये कहा कि वह इस विशेष मामले पर किसी पर भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं आगे ये भी कहा गया कि- "इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति पर किसी भी तरह के असर डाले बिना और निष्कर्ष पर आने से पहले किसी पर भी आरोप लगाना गलत है। हमने इस फिल्म से दूर जाने का फैसला किया है। " वहीं इस सवाल पर फिल्म निर्माता सुभाष कपूर हैं। जो संगीत बैरन गुलशन कुमार के जीवन पर जीवनी 'मुगल' को निर्देशित कर रहे थे। फिल्म को टी-सीरीज और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित किया जाना था।



 
विज्ञापन

3 of 5
#MeToo:'यौन शोषण’में फंसते ही निर्माता को 'मुगल' से हटाया, फिर से जुड़े आमिर खान
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कपूर के फिल्म से निकलने के बाद आमिर खान अब एक बार फिर से फिल्म 'मुगल' से वापिस जुड़ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आमिर फिल्म बनाने के इच्छुक हैं। वहीं दूसरे निदेशक की खोज जारी है। फिल्म की स्टार कास्ट भी जल्द सामने आ जाएगी। आपको बता दें कि फरवरी 2014 में, अभिनेत्री गीतिका त्यागी ने सुभाष कपूर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। गीतिका के आरोपों के मुताबिक सुभाष कपूर ने पार्टी के दौरान उन्हें कमरे में खींच लिया था।

4 of 5
#MeToo:'यौन शोषण’में फंसते ही निर्माता को 'मुगल' से हटाया, फिर से जुड़े आमिर खान
गीतिका ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि उनकी कंप्लेंट के बाद जून 2014 में सुभाष कपूर को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद सुभाष कपूर ने 'गुड्डू रंगीला'(2015) और 'जॉली एलएलबी 2' (2017) जैसी फिल्में बनाई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
#MeToo:'यौन शोषण’में फंसते ही निर्माता को 'मुगल' से हटाया, फिर से जुड़े आमिर खान
सोमवार को, मुंबई फिल्म फेस्टिवल के बाद रजत कपूर और एआईबी ने अपनी फिल्मों को छोड़ दिया क्योंकि उनके नाम भी #MeToo में आ गए थे। इसी मामले में गीतिका ने किरण राव को याद दिलाने के लिए भी एक संदेश को ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘आमिर खान फिल्म निर्माता सुभाष कपूर के साथ गुलशन कुमार की बायोपिक पर काम कर रहे थे। इस ट्वीट के बाद ऐसा लगता है कि गीतिका का ये रिमांइडर किरण राव पर वांछित प्रभाव की तरह दिखता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें