हॉलीवुड से शुरू हुए #MeToo अभियान ने इन दिनों बॉलीवुड और टॉलीवुड को भी हिलाकर रख दिया है। इस अभियान के तहत कई अभिनेत्रियों और महिलाओं ने खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न के खुलासे किए हैं। बॉलीवुड हीरोइन तनुश्री दत्ता और कंगना रनौत के बाद दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइन श्रुति हरिहरन ने खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया। श्रुति हरिहरन ने हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेता अर्जुन सरजा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
2 of 5
Arjun Sarja
- फोटो : social media
श्रुति ने अपनी दास्तान फेसबुक पोस्ट के जरिये लोगों को बताई थी। उन्होंने अर्जुन सरजा पर आरोप लगाया है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्जुन सरजा ने श्रुति हरिहरन के साथ गंदी हरकतें की थीं। वहीं अब इस मामले में सामने आते हुए अर्जुन सरजा ने श्रुति हरिहरन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में अर्जुन सरजा ने आरोप लगाया है कि श्रुति हरिहरन उन्हें अपराधिक साजिश कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Sruthi Hariharan
- फोटो : social media
400 पेज की शिकायत में अर्जुन सरजा ने श्रुति हरिहरन और अन्य पर शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि श्रुति और कुछ अन्य लोग फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट पर फर्जी अकाउंट बनाकर अपमानजनक पोस्ट कर रहे हैं, और वसूली कर रहे हैं। अर्जुन सरजा ने अपनी शिकायत में 20 से लेकर 25 अक्तूबर तक की पोस्ट का हवाला भी दिया है। बताया जा रहा है कि साइबर क्राइम के तहत श्रुति हरिहरन पर आपराधिक षड्यंत्र, छेड़छाड़, प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत एफआईआर दर्ज हो गई है।
4 of 5
Sruthi Hariharan
- फोटो : instagram
बता दें कि बीते दिनों श्रुति हरिहरन ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं अभिनेता के साथ काम कर रही थी। जिस दौरान एक रोमांटिक दृश्य दर्शाया गया था। इस दृश्य की आड़ में अर्जुन बार बार उन्हे जबरन गले लगाते और गलत हरकतें करने की कोशिश कर रहे थे। श्रुति का कहना है कि ये घटना 50 लोगों के सामने घटी थी, लेकिन किसी ने भी अर्जुन को कुछ बोलने की हिम्मत नहीं की।
आपको बता दें कि श्रुति हरिहरन पहली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने #MeToo अभियान के तहत खुद के यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। इससे पहले दक्षिण सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने भी अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया है। चिन्मयी श्रीपदा ने पद्म भूषण सम्मानित तमिल कवि, गीतकार और लेखक वैरामुथु पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। चिन्मयी श्रीपदा के अनुसार वैरामुथु ने उनके साथ यौन शोषण की यह घटना उस समय की जब वह मां के साथ स्विट्जरलैंड में थीं।