हर साल न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाने वाला मेट गाला सुर्खियों में रहता है। मेट गाला एक चैरिटी गाला है जो कि न्यूयॉर्क में मई के पहले हफ्ते में आयोजित किया जाता है। हर साल अलग थीम पर आधारित मेट गाला का इस बार का थीम 'कैंप: नोट्स ऑन फैशन' थी। जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस का मजाक उड़ रहा है तो वहीं हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा भी अपने कपड़ों के लेकर चर्चा में रहीं। मेट गाला 2019 की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। चलिए आपको बताते हैं कि मेट गाला 2019 में इस बार किस-किस की ड्रेस ने सबको चौंकाया है।
विज्ञापन
2 of 6
priyanka chopra
- फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा
मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जौनस के साथ पहुंची। जहां निक जोनस वाइट कलर के कोट पैंट में दिखाई तो वहीं देसी गर्ल प्रियंका डियॉर द्वारा डिजाइन किया गया सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहने नजर आईं। थाई हाई स्लिट इस गाउन में प्रियंका ने शिमरी टाइट्स पहने थे। प्रियंका के गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे। वहीं उनका मेकअप भी काफी अलग था। लेकिन प्रियंका अपनी ड्रेस और मेकअप को लेकर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
deepika padukone
- फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में अगला नाम आता है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का। मेट गाला के पिंक कार्पेट पर दीपिका जैसी ही पहुंची सबकी निगाहें उनपर टिक गईं। दीपिका ने पिंक कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना हुआ था। बता दें कि दीपिका का गाउन जैक पोजन ने डिजाइन किया है। दीपिका का गाउन भी इसलिए खास था क्योंकि ये गाउन थ्री प्रिंटेड पीस को जोड़कर बनाया गया था। लेकिन इस दौरान दीपिका के हेयर स्टाइल ने सबका ध्यान खींचा। लेकिन अलग दिखने के चक्कर में दीपिका भी प्रियंका की तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।
4 of 6
lady gaga
- फोटो : file photo
लेडी गागा
अपने वियरड फैशन को लेकर सुर्खियों में रहने वाली हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा भी मेट गाला 2019 में पहुंचीं तो लोगों की नजरें उन पर रुक गईं । लेडी गागा रेड कारपेट पर 24 फीट लंबी गाउन पहनकर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक 4 लुक बदले। पहले लेडी गागा ने बलून स्टाइल पिंक कलर की ड्रेस में एंट्री ली। इसके बाद वो ब्लैक कलर की गाउन में दिखीं और फोटोग्राफर्स को पोज दिए। इसके बाद लेडी गागा पिंक कलर के वन पीस में दिखीं। इसके बाद लेडी गागा बिकिनी और हाइ हील्स में भी नजर आईं। लेडी गागा के इस लुक को Brandon Maxwell ने बनाया था। लेडी गागा के लुक्स को देखकर अच्छे से समझा जा सकता है कि आखिर वो क्यों अपने फैशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
katy perry
- फोटो : file photo
केटी पेरी
अमेरिकन सिंगर केटी पेरी भी अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मेट गाला हो और केटी अलग अंदाज में न दिखे ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मेट गाला 2019 में केटी लैम्प ड्रेस में नजर आईं। केटी के अजीबो-गरीब फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है।
कार्डी बी
अमेरिकन सिंगर कार्डी बी भी मेट गाला में अपने लुक को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। कार्डी बी इस इवेंट में मरून कलर के गाउन में पहुंची। उनकी ड्रेस के साथ अटैच टेल उनके लुक को कॉम्पलीमेंट तो दे रही है लेकिन उनके इस लुक को लेकर उनका मजाक बनाया जा रहा है।