बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अब अपनी फिल्मों के अलावा इस बात को लेकर भी चर्चा में रहती हैं कि वह शादी कब करेंगी। बीते साल बॉलीवुड की कई मशहूर हीरोइनों ने शादी की। इसके बाद से कटरीना कैफ के फैंस भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बीच-बीच में कटरीना भी शादी को लेकर प्रतिक्रिया देती रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
हाल ही में कटरीना कैफ सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान के चैट शो पिंच में नजर आईं। इस दौरान अरबाज ने कटरीना से उनकी शादी प्लान को लेकर कई सवाल किए। अरबाज ने कहा है कि उनके साथ की लगभग सभी अभिनेत्रियां शादी कर रही हैं तो वह कब करेंगी.?
विज्ञापन
3 of 5
katrina kaif
इस बात का कटरीना कैैफ ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि,' कोई अंदाजा नहीं है,मैं हर दिन अलग जीती हूं। जिंदगी पूरी तरह अप्रत्याशित है। हमें नहीं पता होता कि कब क्या हो जाएगा।' इसके बाद अरबाज ने ये पूछ डाला कि क्या वह भविष्य में सेटल होकर शादी करेंगी.? इस पर कटरीना ने कहा कि 'बतौर इंसान मुझे शादी की संस्था में यकीन है और परिवार बढ़ाने पर विश्वास है, मैं यही करूंगी।'
4 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : file photo
अरबाज खान ने कटरीना कैफ से उनकी शादी और निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल किए थे जिसका जवाब उन्होंने बेबाकी से दिया। बता दें कि अभिनेत्री कटरीना कैैफ बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने प्यार को पाने में नाकामयाब रही हैं। पहले सलमान खान के साथ उनके रिश्तों की खूब चर्चा सुनने को मिली। इसके बाद कटरीना कैफ की जिंदगी में रणबीर कपूर आए। लेकिन कुछ समय के बाद उनका रणबीर से भी रिश्ता टूट गया।
कटरीना कैफ के वर्क फ्रेंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैैफ के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।