फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MetGala में कुछ इस अंदाज में दिखे प्रियंका, दीपिका और ईशा अंबानी, PC को देख तो डर गए फैंस

Tue, 07 May 2019 02:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Met Gala 2019
हर साल विदेश में कुछ ऐसे समारोह होते हैं, जिनकी तस्वीरें भारत में छाई रहती हैं। मेट गाला समारोह में प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें इसका ताजा उदाहरण हैं। न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ गईं। इस मौके पर प्रियंका का लिबास लोगों का ध्यान खींच रहा है। ये तस्वीरें जिस मौके की हैं, उसे कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट गाला या मेट बॉल भी कहा जाता है। ये न्यूयॉर्क में मेट्रोपोलेटिन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के बेनेफिट के लिए फिडरेजिंग गाला है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
priyanka chopra
कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के सालाना फैशन एग्जबिट की शुरुआत भी इसी से होती है। हर साल सेलेब्स एग्ज़िबिट की थीम के मुताबिक ड्रेस चुनते-पहनते हैं। प्रियंका चोपड़ा के लिए मेट गाला इसलिए भी ख़ास है क्योंकि माना जाता है कि प्रियंका और निक की पहली मुलाकात भी इसी समारोह के दौरान हुई थी। इस समारोह में प्रियंका के अलावा भारत से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चे प्रियंका के हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका के लिबास पर लोगों ने क्या कहा? 

आदिल अली लिखते हैं, ''ऐसा लगता है कि हॉलोविन पार्टी होने जा रही है।'' बब्बू रैना लिखते हैं, ''भूत पिशाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावें।'' अनीष लिखते हैं, ''प्रियंका जॉनी लिवर जैसी दिख रही हैं।''शिव कुमार गुप्ता ने लिखा, ''प्रियंका इंडिया से तो इंसान के रूप में गईं थीं। वहां जाकर क्या हो गया?''

4 of 7
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा

ललित राय लिखते हैं, ''निक जोनास अपने कल्चर को फॉलो कर रहे हैं। प्रियंका उनके रंग में रंग गईं हैं। प्रियंका से कोई शिकायत नहीं। ये उसकी लाइफ है पर निक के लिए हल्की सी तालियां जरूर बजानी पड़ेगी।'' मंजी नाम की यूजर ने लिखा, ''प्रियंका अपनी फैशन सेंस इंडिया में भूल गईं हैं। उन्हें इंडिया जरूर लौट आना चाहिए।''

विज्ञापन

5 of 7
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा

संजय उप्रेती लिखते हैं, ''कभी-कभी फैन के नाम पर लोग मजाक कर देते हैं। ये फ़ोटो यही कहानी बता रही है।'' आशीष गुप्ता ने लिखा, ''ये क्या पागलपन है। तुम तो अपने फ़ैंस को बिना हमले के ही मार डालोगी। 'डॉ अंशु चौहान लिखती हैं, ''अगर फैशन ऐसा होता है तो मुझे अपनी सादगी पर ग़ुरूर है।''

विज्ञापन

6 of 7
lady gaga

मेट गाला में हर साल एक थीम के तहत कपड़े पहने जाते हैं। इस साल मेट गाला का थीम फ़ोटोग्राफ़र सुसेन सोंटाग के 1964 के फ़ोटो ऐस्से 'नोट्स ऑन कैंप' से प्रेरित है। थीम का नाम है-कैंप। इसी के तहत इस बार सितारों को ऐसे ड्रेस पहनकर आने थे, जो आयरनी, ह्यूमर, पैरोडी, नकल, चालाकी और नाटकीयता को दिखाएं। मेट गाला की शुरुआत मशहूर सिंगर लेडी गागा की आमद से हुई। आपके मन में एक सवाल ये भी आ सकता है कि सितारे ऐसे कपड़े क्यों पहनते हैं?
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lady gaga

इसके तीन जवाब हैं।

1: मेट गाला की थीम के चलते ऐसे कपड़े पहनने होते हैं।

2: अजीब ड्रेस सामान्य से ज़्यादा ध्यान खींचती हैं।

3: अजीब क्या है? वो जो आपकी आंखों को पहली नजर में भौचक्का करे पर ये भी तो संभव है कि जो आपको अजीब लग रहा है वो किसी और को सुंदर लगे। इस लिहाज से मेट गाला आपकी नजरों के कंफर्ट ज़ोन को खत्म करके एक नया नज़रिया देता है। कुछ को ये नजरिया भाता है और कुछ को नहीं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें