फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्या फांसी पर लटकाने से पहले सुशांत सिंह राजपूत को दिया गया था जहर?', सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाए सवाल

Sun, 02 Aug 2020 02:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी की गुत्थी उलझती जा रही है। पिछले करीब डेढ़ महीने से इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। अब इसकी जांच करने के लिए बिहार पुलिस भी मुंबई पहुंच चुकी है। जहां दोनों राज्यों की पुलिस के बीच विवाद की भी खबरें हैं। इधर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत की खुदकुशी पर शक जताते आए हैं। हाल ही में एक बार फिर से उन्होंने जांच पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि क्या सुशांत की हत्या करने के बाद उनका शव लटका दिया गया था?
विज्ञापन

2 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए इस मामले पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने फोरेंसिक से विसरा रिपोर्ट क्यों नहीं भेजी है? इसके बाद उन्होंने आगे लिखा है कि, क्या सुशांत को फांसी पर लटकाने से पहले जहर दिया गया था?
 
विज्ञापन

3 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
इसके अलावा स्वामी ने एक और ट्वीट कर सवाल पूछा है कि है कि मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अंतिम क्यों कहा गया? दोनों का एक ही कारण है- अस्पताल के डॉक्टरों को फोरेंसिक विभाग से सुशांत की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है ताकि पता चल सके कि उसे जहर दिया गया था या नहीं। इसके पहले स्वामी ने सुशांत के सुसाइड को एक मर्डर बता दिया था इसके लिए उन्होंने 26 बड़ी वजह भी बताई थीं।
 
 

4 of 5
गुप्तेश्वर पांडे, डीजीपी (बिहार ) - फोटो : एएनआई
दूसरी ओर बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस को लेकर विवाद जारी है। ऐसे में शनिवार को बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस सवाल का जवाब दिया। डीजीपी ने अपने बयान में कहा कि, 'सुशांत सिंह राजपूत के पिता को अगर बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है तो वो सीबीआई जांच की मांग करें। डीजीपी ने कहा कि सुशांत के पिता बोलें कि हमें बिहार पुलिस पर विश्वास नहीं है, हमें सीबीआई जांच चाहिए। उनकी मांग के बाद फैसला लिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
आगे उन्होंने बताया कि, '25 जुलाई को हमने FIR दर्ज की। दो दिन बाद बिहार पुलिस मुंबई पहुंची। कल हमारी टीम की डीसीपी से मुलाकात हुई, जो काफी अच्छी रही। दुर्व्यवहार वाली बात नही है और मुंबई पुलिस से सहयोग भी मिल रहा है। हमारी पुलिस ऑटो में घूम रही है। उसे गाड़ी मिलनी चाहिए। लेकिन मुंबई पुलिस भी इस समय कोर्ट के ऑर्डर का इंतजार कर रही है। हमें घटनास्थल की वीडियो रिकॉडिंग चाहिए। जो कोर्ट के ऑर्डर के बाद मुंबई पुलिस हमें दे देगी। जांच को लेकर उन्होंने कहा कि हम रहस्य से पर्दा उठाएंगे, लेकिन इसके लिए धैर्य रखना होगा।'

बाइस्कोप: चुलबुल पांडे से बरसों पहले इस फिल्म में प्रकट हुए भगवती पांडे, खूब पिलाया गंगाघाट का पानी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें