सुपरस्टार विजय की तमिल फिल्म ‘मेर्सल’ के कुछ सीन को लेकर राजनीति गर्म होने लगी है। फिल्म में जीएसटी और नोटबंदी पर फिल्माए गए सीन पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। जिसके बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। तो तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने भी 'मेर्सल' विवाद पर अपनी बात रखी है। जानें, क्या है पूरा विवाद...
विज्ञापन
2 of 5
kamal haasan
कमल हासन ने इस विवाद पर कहा कि मेर्सल पहले से सर्टिफाइड है। इसे री-सेंसर मत करें। किसी भी तरह की आलोचना तर्कसम्मत होनी चाहिए। आलोचकों को चुप नहीं कराया जाना चाहिए। भारत तभी चमकेगा जब उसे बोलने का मौका मिलेगा। जानें, इस मामले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने क्या कहा...
Mersal was certified. Dont re-censor it . Counter criticism with logical response. Dont silence critics. India will shine when it speaks.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) October 20, 2017
विज्ञापन
3 of 5
राहुल गांधी
- फोटो : SOCIAL MEDIA
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मेर्सल विवाद को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि मोदी जी, सिनेमा तमिल संस्कृति और भाषा की एक गहरी अभिव्यक्ति है। मेर्सल फिल्म के मामले दखल देकर तमिल संस्कृति से छेड़छाड़ न करें। मामले में भाजपा का कहना है कि जीएसटी और नोटबंदी पर फिल्म में गलत जानकारी दी गई है। आगे जानें, फिल्म के किस हिस्से पर हुआ है विवाद...
Mr. Modi, Cinema is a deep expression of Tamil culture and language. Don't try to demon-etise Tamil pride by interfering in Mersal
— Office of RG (@OfficeOfRG) October 21, 2017
4 of 5
Vijay, Mersal
मेर्सल के इसी हिस्से पर मचा है विवाद। इस मुद्दे पर बीजेपी का क्या कहना है, वो आगे की स्लाइड में जानें...
तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष तमिलसाई सुंदरराजन ने फिल्म के कुछ सीन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि जीएसटी और डिजिटल इंडिया के बारे में फिल्म में मौजूद सीन से लोगों को गलत जानकारी दी जा रही है। ऐसा विजय की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए किया गया है।