फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी टीवी से पापुलर हुई थीं सुरवीन चावला, अब इस वजह से सीरियल्स में नहीं करना चाहतीं काम

Tue, 10 Sep 2019 01:56 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Surveen chawla
टेलीविजन सीरियल कहीं तो होगा से अपने करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला अब टीवी से तौबा करना चाहती हैं। सेक्रेड गेम्स 2 में अपनी एक्टिंग से इम्प्रेस करने वाली सुरवीन टीवी पर वापसी नहीं करना चाहतीं। इसके पीछे सुरवीन की अपनी एक वजह है, इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया।
विज्ञापन

2 of 5
surveen chawla - फोटो : social media
सुरवीन ने टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर सुरवीन ने बॉलीवुड में भी अपनी जगह पक्की कर ली। पहले सीरियल से सुरवीन को लोगों के बीच पॉपुलैरिटी मिल गई थी लेकिन अब वही सुरवीन टीवी पर कभी वापसी नहीं करना चाहतीं।
विज्ञापन

3 of 5
surveen chawla - फोटो : amar ujala
DNA को दिए इंटरव्यू में सुरवीन चावला ने कहा, 'हमारे टेलीविजन शोज अभी भी अपने कंटेंट के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं कर रहे हैं। यहां ज्यादा बदलाव नहीं होता। इसलिए ये मेरी लिस्ट से बाहर है।'

4 of 5
Surveen Chawla - फोटो : instagram
उन्होंने आगे कहा, 'सीरियल्स में काम करके मुझे संतुष्टि नहीं मिलती। आज की फिल्मों के कंटेंट में काफी बदलाव किया जा रहा है। फिल्मों में मेकर्स मेकर्स और राइटर्स अपनी स्क्रिप्ट्स में कई एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं। बदलाव लाने के लिए बहुत फोकस किया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरवीन चावला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 15 अप्रैल 2019 को सुरवीन ने  बेटी ईवा को जन्म दिया था। इसके बाद सात सितंबर 2019 को सुरवीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में सुरवीन के साथ उनके बेटी ईवा भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें