फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mere Husband Ki Biwi Collection Day 3: 'मेरे हसबैंड की बीवी' तीन दिन में हुई फेल, रविवार को हुई महज इतनी कमाई

Sun, 23 Feb 2025 09:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mere Husband Ki Biwi Movie Box Office Collection Day 3: 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। आइए फिल्म के कुल कलेक्शन के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
मेरे हसबैंड की बीवी मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मेरे हसबैंड की बीवी' ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। रोमांटिक-कॉमेडी होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह से नाकाम रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले सप्ताहांत में कितनी कमाई की है।
Baghban: जब बीआर चोपड़ा ने 'बागबान' को बताया फ्लॉप, सलमान के कारण मिला फायदा, पढ़ें फिल्म से जुड़ी खास बातें
 
विज्ञापन

2 of 5
मेरे हसबैंड की बीवी मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नहीं चला जादू
'मेरे हसबैंड की बीबी' में अर्जुन कपूर के साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर नजर आई हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुस्सर अजीज ने किया है। फिल्म को कई समीक्षकों ने भी काफी सराहा, लेकिन दर्शकों पर यह फिल्म अपना जादू चलाने में अब तक पूरी तरह नाकाम रही है। 
Celebs At Ind VS PAK Match: भारत-पाक मैच देखने दुबई पहुंचे चिरंजीवी-सोनम, धोनी के साथ मैच देख रहे सनी देओल
विज्ञापन

3 of 5
मेरे हसबैंड की बीवी मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो दिन में फीका रहा प्रदर्शन
पहले दिन इस फिल्म ने महज एक करोड़ 50 लाख रुपये से अपनी शुरुआत की। फिल्म का मुकाबला 'छावा' से था, जिसके आगे 'मेरे हसबैंड की बीवी' पूरी तरह से फेल नजर आई। दूसरे दिन इस फिल्म ने महज 13.33 प्रतिशत का उछाल लिया। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ 70 लाख रुपये ही रहा।
Udit Narayan: टीवी शो में नजर आए उदित नारायण, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स; मेकर्स से किए तीखे सवाल

4 of 5
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले सप्ताहांत में फिल्म ने की महज इतनी कमाई
ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को इस फिल्म ने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब चार करोड़ 10 लाख रुपये हो गया है। पहले सप्ताहांत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा अब मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरे हसबैंड की बीवी मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर की पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन
फिल्म      बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये)
सिंघम अगेन 247.85 
द लेडी किलर .01
कुत्ते       4.65
एक विलेन रिटर्न्स 41.69
संदीप और पिंकी फरार 0.35

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें