फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा के 'सेक्सी सेक्सी' गाने को लेकर हुआ था काफी बवाल, 26 साल बाद अभिनेत्री ने बयां किया दर्द

Wed, 11 Mar 2020 05:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karisma Kapoor - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर लंबे समय बाद एक बार फिर से अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतती नजर आएंगी हैं। वह वेब सीरीज 'मेंटलहुड' से एक बार फिर से अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। इन दिनों करिश्मा अपनी इस वेब सीरीज का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। 'मेंटलहुड' के प्रमोशन के दौरान करिश्मा कपूर अपने फिल्मी सफर और निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारे खुलासे भी कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर ने इस बार अपने सुपरहिट गाने सेक्सी सेक्सी को लेकर बड़ी बात बोली है। दरअसल साल 1994 में करिश्मा कपूर की फिल्म खुद्दार आई थी। इस फिल्म के एक गाने के बोल 'सेक्सी सेक्सी मुझे लोग बोलें' थे, लेकिन इस गाने के 'सेक्सी' बोल को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद फिल्ममेकर्स को इस गाने के बोल बदलकर 'बेबी बेबी मुझे लोग बोले' करना पड़ा। 26 साल बाद इस गाने के बोलकर को लेकर करिश्मा कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Kareena Kapoor and Karisma Kapoor - फोटो : amar ujala
अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार करिश्मा कपूर ने कहा, 'जब मैंने 'सेक्सी सेक्सी मुझे लोग बोलें' गाना किया तो काफी विवाद हुआ, लेकिन आज के समय में इस शब्द का काफी इस्तेमाल किया जाता है। आज की अभिनेत्रियां टाईट शॉर्ट्स और बिकिनी पहनती हैं, लेकिन मेरे समय में मैंने काफी ढंग की ड्रेस पहनी हुई थी फिर भी ज्यादातर लोग मुझे बोल रहे थे कि ये कैसा गाना है। मैं उस समय काफी यंग थी और वो डांस परफॉर्मेंस करते हुए मेरे घुटने और कोहनी में चोट भी लग गई थी, मुझे लगा लोग मेरी परफॉर्मेंस की तारीफ करेंगे।'

4 of 5
अभिनेत्री करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
करिश्मा कपूर ने आगे कहा कि, 'कुछ लोगों ने मेरी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की, लेकिन कुछ ऐसी भी दर्शक थे जो बोल रहे थे कि ये कैसे शब्द हैं। आखिरीकार इस गाने के शब्दों को बदलना पड़ा, लेकिन 'सेक्सी सेक्सी' गाना आज भी हर जगह है। गौरतलब है कि सेक्सी सेक्सी गाने को मशहूर गायक अनु मलिक और अलीशा चिनॉय ने गाया है। फिल्म खुद्दार में करिश्मा कपूर के साथ मशहूर कलाकार गोविंदा मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karisma Kapoor - फोटो : file photo
बात करें करिश्मा कपूर की तो वह वेब सीरीज 'मेंटलहुड' से आठ साल अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। करिश्मा कपूर ने शादी के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया था । हालांकि शादी के बाद उनकी फिल्म 'डेंजरस इश्क' आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस वेब सीरीज का निर्देशन करिश्मा कोहली कर रही हैं। इसमें एकता कपूर ने करिश्मा कपूर जैसे उन सितारों को कास्ट किया है जो लाइम लाइट से दूर हो गए थे। इस वेब सीरीज में करिश्मा कपूर के साथ डिनो मोरिया, श्रुति सेठ , संध्या मृदुल और शिल्पा शुक्ला मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

पढ़ें: 26 साल बाद 'अंदाज अपना अपना' से जुड़ा करिश्मा का खुलासा, बोलीं- 'आपस में बात नहीं करते थे एक्टर्स'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें