अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' का ट्रे्लर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फिल्म में अक्षय के साथ कृति सेनन, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 3 मिनट 36 सेकंड के 'हाउसफुल 4' के ट्रेलर को फैंस के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।