फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लग जा गले' से लेकर 'तेरे लिए' तक, लता मंगेशकर के जन्मदिन पर जरूर सुनें ये 10 सदाबहार गाने

Sat, 28 Sep 2019 12:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
lata mangeshkar - फोटो : social media
मशहूर गायिका लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा में काफी बड़ा नाम है। उन्होंने अपने पूरे करियर में कई भाषाओं में गाने गाए हैं, लेकिन उन्हें हिंदी गायिका के तौर जाना जाता है। भारत रत्न लता मंगेशकर ने 30 हजार से भी ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी है। लता मंगेशकर ने करीब 7 दशकों तक हिंदी गानों की दुनिया पर राज किया है। साधारण भाषा में कहें तो लता मंगेशकर के गीतों का दौर कभी खत्म ही नहीं हुआ। आज भी उनके गानों को लाखों लोग पसंद करते हैं। लता मंगेशकर का जन्मदिन 28 सितंबर को होता है। इस खास मौके पर हम आपको उनके बेहद खूबसूरत गानों से रूबरू करवाते हैं।

विज्ञापन

गाना- इचक दाना, बिचक दाना
ये गाना साल 1955 में आई फिल्म श्री 420 का है। इस फिल्म में राजकपूर , नरगिस और नादिरा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को अभिनेत्री नरगिस और अभिनेता राजकपूर पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन

गाना- लग जा गले
लता मंगेशकर की आवाज का ये खूबसूरत नगमा आज भी कई दिलों की धड़कन है। ये गाना साल 1964 आई फिल्म वो कौन थी का है। इस फिल्म में साधना, मनोज कुमार , परवीन चौधरी और हैलन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को साधना और मनोज कुमार पर फिल्माया गया है।

गाना- सावन का महीना
इस गाने को अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नूतन पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म मिलन का है। ये फिल्म साल 1967 में आई थी। इस फिल्म में सुनील दत्त और नूतन के अलावा प्राण और देवन वर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

गाना- महबूब मेरे
इस खूबसूरत गाने को लता मंगेशकर ने फिल्म पत्थर के सनम के लिए गाया था। ये फिल्म 1967 में आई थी। इस फिल्म में मनोज कुमार, वहीदा रहमान, मुमताज, महमूद और प्राण जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को मनोज कुमार और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- आदमी मुसाफिर है
ये गाना साल 1977 में आई फिल्म अपनापन का है। इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, रीना रॉय, संजीव कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

गाना- ये गलियां ये चौबारा
ये गाना फिल्म प्रेम रोग का है। ये फिल्म साल 1982 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर,पद्मिनी कोल्हापुरे, शम्मी कपूर , नन्दा , कुलभूषण खरबंदा  और रज़ा मुराद  जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये गलियां ये चौबारा गाने को ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे पर फिल्माया गया है। 

गाना- शायद मेरी शादी का ख्याल
इस यादगार नगमें को लता मंगेशकर ने अभिनेता राजेश खन्ना, पद्मिनी कोल्हापुरे ,टीना मुनीम, प्रेम चोपड़ा और प्राण की फिल्म सौतन के लिए गाया। ये फिल्म साल 1983 में आई थी। इस गाने को राजेश खन्ना और टीना मुनीम पर फिल्माया गया है। 

फिल्म- दीदी तेरा देवर दीवाना
साल 1994 में आई सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन का ये गाना आज भी लाखों दिलों की पसंद है। इस गानो के सलमान खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। 

गाना- हो गया है तुझको तो प्यार सजना
ये लता मंगेशकर का सदाबहार गाना फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का है। इस गाने को अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल पर फिल्माया गया है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे साल 1995 में आई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान,काजोल के अलावा अमरीश पुरी और अनुपम खेर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

गाना- तेरे लिए
इस खूबसूरत नगमें को लता मंगेशकर ने फिल्म  वीर-जारा के लिए गाया था। इस फिल्म शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी, अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को शाहरुख खान और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें