दर्शकों को लंबे समय से अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 की एक झलक का इंतजार था। गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म के टीजर को रिलीज किया गया है। टीजर में आपको अक्षय कुमार एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। रिलीज के बाद से ही ये टीजर ट्रेंडिंग में बना हुआ है लेकिन इसके पीछे की वजह है 2.0 पर बन रहे मीम्स। लोगों ने टीजर से कुछ सीन्स निकालकर उनपर मीम्स बना दिए हैं। यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके फनी मीम्स बना रहे हैं। इनके जरिए जहां लोगों का एंटरटेंमेंट हो रहा है वहीं, मूवी का अच्छा प्रमोशन हो रहा है।