बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बीते 8 सितंबर को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग दर्शकों के लिए रखी गई थी। स्क्रीनिंग में फिल्म देखने के बाद बहुत से फैंस फिल्म की तारीफ कर रहे थे, तो वहीं कई लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई है। वहीं शुक्रवार को 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब ला दिया है। कई यूजर्स इस फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं। हिंदी के अलावा तमिल तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज ये फिल्म दर्शकों के खास पसंद नहीं आ रही है। इस कुछ मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, आइए देखते हैं-