फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर आते ही वायरल हुए मीम्स, फिल्म को 'जिला' घोषित करने की दी सलाह

Tue, 03 Mar 2020 04:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्में आते ही चर्चा में आ जाती हैं। अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज होने के पहले से ही चर्चाओं में है। अक्षय के फैन्स तो उनकी फिल्मों के आने का बेसब्री से इंतजार करते है ही। इसके अलावा रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज के फैन्स भी कई हैं। इस सीरीज में बनी फिल्म, 'सिंघम', 'सिंघम 2', 'सिंबा' लोगों ने काफी पसंद की थीं। अब इसी सीरीज की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' को भी लोगों का उतना ही प्यार मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म काफी चर्चाओं में आ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Sooryavanshi - फोटो : social media
वैसे तो फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया। लेकिन फिर भी लोग इसके ऊपर मीम्स बनाने से नहीं चूके। फिल्म के ट्रेलर में रोहित की कॉप सीरीज के सभी हीरो एक साथ नजर आए। अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार। इन तीनों के फैन्स को इनके सीन्स काफी पसंद आ रहे हैं। इसके बावजूद फैन्स फिल्म के डायलॉग्स और एक्शन का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में रणवीर सिंह के फनी डायलॉग्स देखने को मिल रहे हैं। रणवीर के डायलॉग्स पर ही सबसे ज्यादा मीम्स बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा रोहित शेट्टी की फिल्मों में एक्शन सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। तो इसी एक्शन सीक्वेंस को लेकर भी काफी मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 
 
 
 

4 of 5
Sooryavanshi - फोटो : amar ujala mumbai
फैन्स रोहित की इस कॉप सीरीज में चुलबुल पांडे उर्फ सलमान खान को भी जोड़ने की बात कह रहे हैं। कई फैन्स मीम्स के जरिए कह रहे हैं कि फिल्म में इतने कैरेक्टर जोड़ लिए हैं तो इसे जिला घोषित क्यों नहीं कर देते। इस तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी की इस कॉप सीरीज की चौथी फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा अभिनेता अजय देवगन और रणवीर सिंह भी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म 24 मार्च को सिेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया को देख लग रहा है कि ये फिल्म भी रोहित की पिछली कॉप सीरीज की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें